फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   War on drugs, eviction drives not targeted against any community: Manipur CM

Manipur: 'किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है नशा मुक्ति और अतिक्रमण हटाओ अभियान', सीएम बीरेन सिंह ने दी सफाई

Mon, 16 Sep 2024 05:38 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 16 Sep 2024 05:38 PM IST
सार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार का 'नशीले पदार्थों के खिलाफ युद्ध' और आरक्षित वनों में अतिक्रमण हटाने का अभियान किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं है।

विज्ञापन
War on drugs, eviction drives not targeted against any community: Manipur CM
नशा मुक्ति और अतिक्रमण हटाओ अभियान पर बोले सीएम बीरेन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर में राज्य सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ की गई कार्रवाई और अतिक्रमण हटाओं अभियान को लेकर सीएम एन. बीरेन सिंह ने कहा कि ये दोनों कार्रवाई राज्य में किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं है। उन्होंने आगे बताया कि पिछले छह सालों में 60,000 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं जब्त की गई हैं और 18,000 हेक्टेयर अफीम की खेती नष्ट की गई है और ऐसे अभियानों से प्रभावित लोग स्वाभाविक रूप से निराश होंगे।
विज्ञापन


'नशा मुक्ति अभियान किसी समुदाय के खिलाफ नहीं'
राजधानी में प्रेस क्लब में ऑल मणिपुर वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा, जब मैं मीडिया के पेशे में था, तो नशीली दवाओं के खतरे के कारण बड़ी संख्या में एचआईवी संक्रमित मामले सामने आए थे। इसलिए मैंने मुख्यमंत्री बनने के बाद नशीली दवाओं के मुद्दे को उठाने के बारे में सोचा, इसने पीढ़ियों को नष्ट कर दिया। लेकिन मैंने नशीली दवाओं के खिलाफ जिस युद्ध की घोषणा की है, वो किसी समुदाय के खिलाफ नहीं था।
विज्ञापन


'पहाड़ी के साथ घाटी में भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान' 
वहीं आरक्षित वनों में अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान पर, उन्होंने कहा, कि मैं जंगलों को बचाना चाहता था। ये कार्रवाई केवल पहाड़ियों में नहीं की गई थी। यहां तक कि घाटी के जिलों में भी, कई लोगों पर अतिक्रमण करने के लिए कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल मुख्यमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र इंफाल पूर्व में हेइंगंग और थौबल में वेथौ में भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


'हमने कभी किसी समुदाय के खिलाफ काम नहीं किया'
सीएम ने कहा, सरकार के अतिक्रमण हटाओ अभियान को एक समुदाय के खिलाफ कार्रवाई के रूप में देखा गया। लेकिन हमने कभी किसी समुदाय के खिलाफ काम नहीं किया और न ही हम ऐसा करेंगे। ये राज्य मान्यता प्राप्त 30 से अधिक जनजातियों का है और हर किसी को खुद को भारतीय और गौरवान्वित मणिपुरी समझना चाहिए।

'अवैध अप्रवासी और ड्रग्स राज्य में अशांति की वजह'
वहीं सीएम ने राज्य में शांति लाने के तरीके पर रचनात्मक चर्चा पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करना चाहता हूं कि हमें एकजुट होने की जरूरत है क्योंकि यह एक कठिन समय है, हमें मीडिया में भी इस बात पर अधिक रचनात्मक चर्चा करने की जरूरत है कि शांति कैसे लाई जाए। सीएम बीरेन सिंह ने दावा किया कि अवैध अप्रवासियों की आमद और ड्रग्स के मुद्दे संकट का मूल कारण हैं। 


इस दौरान असम राइफल्स की तरफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से कुकी नेशनल आर्मी (बी) कैडर की गिरफ्तारी के बारे में मीडिया के सवालों पर सीएम ने कहा, एक मुख्यमंत्री के रूप में, मैं कहता रहा हूं कि मणिपुर में मौजूदा संकट में बाहरी लोग शामिल हैं। असम राइफल्स की गतिविधियों की सराहना करता हूं, जिसने केएनए (बी) के कैडर के एक म्यांमारी को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed