फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Waqf Bill JPC to visit 5 places to study BJP MLA writes to PM Modi for nationalisation of Waqf Properties

Waqf Bill: JPC के सदस्य करेंगे पांच जिलों का दौरा; भाजपा विधायक ने की वक्फ संपत्तियों के राष्ट्रीयकरण की मांग

Fri, 01 Nov 2024 11:46 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 01 Nov 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
Waqf Bill JPC to visit 5 places to study BJP MLA writes to PM Modi for nationalisation of Waqf Properties
वक्फ संपत्तियां। - फोटो : अमर उजाला
वक्फ संशोधन विधेयक, 2024 को लेकर बनाई गई संयुक्त संसदीय समिति अब इस मुद्दे पर अध्ययन के लिए पांच जिलों का दौरा करेगी। इनमें गुवाहाटी, भुवनेश्वर, कोलकाता, पटना और लखनऊ जाना तय किया गया है। समिति 11 से 14 नवंबर को यह दौरा करेगी। बताया गया है कि इस दौरान समिति विधेयक का परीक्षण करेगी। 
विज्ञापन


दूसरी तरफ कर्नाटक से भाजपा विधायक बासनागौड़ा आर. पाटिल ने वक्फ संपत्तियों के राष्ट्रीयकरण की मांग की है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी भी लिखी है।
विज्ञापन


बासनागौड़ा की चिट्ठी में क्या?
बासनागौड़ा ने पीएम मोदी को जो चिट्ठी लिखी है, उसमें उन्होंने कहा, "मैं विनम्रतापूर्वक आपके माननीय कार्यालय से अनुरोध करता हूं कि निष्पक्ष प्रशासन सुनिश्चित करने और आगे अन्याय को रोकने के लिए वक्फ संपत्तियों का राष्ट्रीयकरण करने पर विचार करें। मौजूदा कानूनों द्वारा सशक्त वक्फ बोर्ड कथित तौर पर व्यक्तियों, किसानों और लंबे समय से चली आ रही धार्मिक संस्थाओं, जिनमें वक्फ से संबद्ध नहीं हैं, के स्वामित्व वाली संपत्तियों पर अतिक्रमण कर रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed