फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Wally Adeyemo India Visit, discussion over like food insecurity, high energy prices and Ukraine Crisis

Wally Adeyemo: अमेरिकी उप वित्त मंत्री की भारत यात्रा, खाद्य असुरक्षा, यूक्रेन संकट समेत कई मुद्दों पर चर्चा

Sat, 27 Aug 2022 12:01 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 27 Aug 2022 12:01 PM IST
सार

भारत की तीन दिवसीय दौरे पर आए अमेरिका के उप वित्त मंत्री वैली अडेयेमो ने यूक्रेन पर हमले के बाद रूस की कमाई को सीमित करने के उपायों पर चर्चा की।

विज्ञापन
Wally Adeyemo India Visit, discussion over like food insecurity, high energy prices and Ukraine Crisis
अमेरिका के उप वित्त मंत्री वैली एडेमो - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी उप-वित्तमंत्री वैली एडेमो ने भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण समेत कई वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों से मुलाकात कर वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की। उन्होंने खाद्य असुरक्षा, ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और यूक्रेन संकट तथा आपूर्ति शृंखला को मजबूत करने पर बातचीत की।

विज्ञापन


वैली एडेमो ने नई दिल्ली में सीतारमण के अलावा पीएम के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, वित्त सचिव अजय सेठ, विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा और पेट्रोलियम व प्राकृतिक कैस सचिव पंकज जैन से शुक्रवार को मुलाकात की थी। बैठकों में एडेमो ने उन तरीकों पर भी चर्चा की जिनसे भारत-अमेरिका मिलकर खाद्य असुरक्षा, ऊर्जा की बढ़ती कीमतों की साझा वैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए काम कर सकते हैं। उन्होंने इन मुद्दों के हल के लिए यूक्रेन पर रूसी हमले को खत्म करने पर जोर दिया। बैठक में भारत-अमेरिका और विश्व में उपभोक्ताओं तथा व्यवसाय के लिए ऊर्जा कीमतें घटाने पर अमेरिका का दृष्टिकोण भी साझा किया गया। अडेमो ने क्वाड तथा हिंद-प्रशांत आर्थिक ढांचे जैसे मंचों के जरिये दोनों देशों के रिश्ते और प्रगाढ़ करने पर जोर दिया। 
विज्ञापन


जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाएंगे
इस अहम बातचीत में अच्छी आपूर्ति वाले वैश्विक ऊर्जा बाजारों के महत्व को दोहराया गया। अमेरिका ने भरोसा जताया कि भारत जैसे भागीदारों के साथ मिलकर अक्षय ऊर्जा के स्रोतों तक पहुंच का विस्तार कर जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता घटाई जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूसी तेल पर मूल्य कैप की मांग
इस मुलाकात में भारत पर रूस के खिलाफ बन रहे गठबंधन में शामिल होने के लिए दबाव भी डाला गया। इसके लिए वैश्विक ऊर्जा की कीमतों को नरम करने के लिए रूसी तेल पर मूल्य कैप लगाने की मांग की गई। बता दें, भारत ने रूस से रियायती तेल हासिल किया है। जबकि यूरोप व अन्य खरीदारों ने यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद इसे छोड़ दिया। इस युद्ध को लेकर रूस की सीधी आलोचना में भी भारत ने सुरक्षित रुख अपनाया है। 


क्वाड व हिंद-प्रशांत गठबंधन गहराने पर जोर
नई दिल्ली में बैठकों के दौरान अमेरिकी उप-वित्तमंत्री ने क्वाड और हिंद-प्रशांत आर्थिक फ्रेमवर्क जैसे प्लेटफॉर्मों के जरिये भारत-अमेरिका संबंधों को और गहरा करने पर जोर दिया। एडेमो ने कहा, दोनों देश खुले व स्वतंत्र हिंद-प्रशांत को बनाए रख सकते हैं। इससे नागरिकों के लिए अधिक समृद्धि के दरवाजे खुलेंगे। बता दें, क्षेत्र में चीन की बढ़ती आक्रामकता के खिलाफ वैश्विक ताकतें लगातार एकजुट हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed