फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Waiting for vaccine: Vaccine should be given to people recovering from corona after nine months, the expert group recommended

वैक्सीन का इंतजार: कोरोना से उबर चुके लोगों को नौ माह बाद लगाएं टीके, विशेषज्ञ समूह की सिफारिश

Tue, 18 May 2021 09:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 18 May 2021 09:51 PM IST
सार

देश की बड़ी आबादी को कोरोना वैक्सीन का इंतजार है। महामारी को परास्त करने के लिए टीकाकरण ही अहम हथियार है। ऐसे में सभी को अपनी बारी की प्रतीक्षा है। 
 

विज्ञापन
Waiting for vaccine: Vaccine should be given to people recovering from corona after nine months, the expert group recommended
covid 19 vaccine - फोटो : PTI

विस्तार

देश में जारी कोरोना टीकाकरण अभियान में एक और बदलाव होने जा रहा है। वैक्सीन प्रशासन के राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह ने सिफारिश की है कि कोरोना संक्रमण से उबर चुके लोगों को नौ महीने बाद टीका लगाया जा सकता है। 

विज्ञापन


सरकार को यह सुझाव नेशनल एक्सपर्ट ग्रुप ऑन वैक्सीन एडमिनिस्ट्रेशन (एनईजीवीएसी) की ओर से दिया गया है। सरकार इस पर जल्द निर्णय ले सकती है। कुछ समय पूर्व ही ऐसे लोगों के टीकाकरण का समय छह माह किया गया था। अब इसे तीन माह और बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन


सिफारिश के ये आधार बताए
विशेषज्ञ समूह ने यह सिफारिश इस आधार पर की है कि देश में पहली लहर के दौरान दोबारा संक्रमण की दर 4.5 प्रतिशत थी। यह 102 दिन के अंतराल में हुआ था। जबकि कुछ अन्य देशों में किए गए अध्ययन में संक्रमण के छह माह तक संबंधित व्यक्ति की इम्यूनिटी बनी रहने का पता चला था। इसलिए टीका लगाने के लिए छह माह का वक्त रखा गया था। अब इम्यूनिटी नौ माह तक बनी रहने का अनुमान है, इसलिए इसे बढ़ाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले सरकार ने टीके की पहली और दूसरी दूसरी खुराक के बीच का अंतराल बढ़ाकर 12 से 16 हफ्ते कर दिया है। कोविन पोर्टल में इसके अनुरूप बदलाव कर दिए गए है। अब दूसरी खुराक का स्लॉट 84 दिन बाद का ही दर्शाया जा रहा है। 


माना जा रहा है कि इसका मकसद यह हो सकता है कि अन्य लोगों को वैक्सीन की खुराक जल्दी दी जाए, इसलिए भी टीकाकरण के बीच गैप बढ़ाई जा रही है। जो उबर चुके हैं वो लोग और जिन्हें पहली खुराक लग चुकी है, उनमें इम्यूनिटी बढ़ जाती है। ऐसे में इन दोनों वर्ग के लोग कुछ दिन प्रतीक्षा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed