महाबलेश्वर विवाद: वधावन परिवार की क्वारंटीन अवधि आज होगी पूरी, लिए जा सकते हैं हिरासत में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लॉकडाउन के दौरान महाबलेश्वर जाने वाले डीएचएफएल के प्रमोटर कपिल वधावन और धीरज वधावन सहित 23 लोगों की क्वारंटीन (एकांतवास) अवधि आज समाप्त हो रही है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि आज वधावन परिवार अपनी क्वारंटीन अवधि पूरी कर रहा है। गृहमंत्री देशमुख ने वधावन परिवार के सदस्यों का एकांतवास खत्म होने के बाद सीबीआई से उन्हें हिरासत में लेने का अनुरोध किया।
Today Wadhawan family is completing their quarantine period. So police has informed ED & CBI that they should come & take them in custody. We've requested them to take custody after 2 pm today. But if they don't, they will be in our custody till ED/CBI comes: Maharashtra Home Min pic.twitter.com/fV5V80SvJ8
— ANI (@ANI) April 22, 2020विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस ने ईडी और सीबीआई को सूचित किया है कि अब उन्हें हिरासत में लिया जा सकता है। हमने उनसे आज दोपहर दो बजे के बाद हिरासत में लेने का अनुरोध किया है। जब तक कि ईडी/सीबीआई नहीं आ जाती तब तक वे हमारी हिरासत में रहेंगे।
बता दें कि लॉकडाउन के दौरान प्रधान सचिव अमिताभ गुप्ता के लेटर हेड के सहारे वधावन परिवार छुट्टी मनाने महाबलेश्वर गया था। जिसके बाद वधावन परिवार के सदस्यों को महाबलेश्वर की स्थानीय पुलिस ने शहर में आने के बाद क्वारंटीन (एकांतवास) कर दिया था।
इसके अलावा लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन करने पर महाबलेश्वर पुलिस स्टेशन में वधावन परिवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रधान सचिव अमिताभ गुप्ता ने वधावन परिवार के 23 लोगों को कथित तौर पर महाबलेश्वर की यात्रा करने की इजाजत दी थी।
एक आधिकारिक लेटर हेड पर जारी पत्र में गुप्ता ने लिखा था कि 'निम्नलिखित (व्यक्ति) को मैं अच्छी तरह से जानता हूं क्योंकि वे मेरे पारिवारिक मित्र हैं और परिवार में आई आपात स्थिति की वजह से वह खंडाला से महाबलेश्वर तक की यात्रा कर रहे हैं।' पत्र में उन्होंने पांच वाहनों का विवरण दिया था जिससे 23 लोग यात्रा कर रहे थे।