फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VVIP helicopter deal: High court seeks reply on Mitchell's international call issue in three weeks

वीवीआईपी हेलीकॉप्टर सौदा: मिशेल के इंटरनेशनल कॉल मुद्दे पर हाईकोर्ट ने तीन हफ्ते में मांगा जवाब

Thu, 22 Aug 2019 05:06 AM IST
Nilesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 22 Aug 2019 05:06 AM IST
सार

  • परिवार नहीं कानूनी सलाहकारों से बात करता है मिशेल
  • अन्य कैदियों को है केवल 10 मिनट बात करने की अनमुति
  • जवाब दाखिल करने का निर्देश, अगली सुनवाई नौ अक्तूबर को 

विज्ञापन
VVIP helicopter deal: High court seeks reply on Mitchell's international call issue in three weeks
Christian Michel

विस्तार

हाईकोर्ट ने वीवीआईपी हेलीकॉप्टर डील केस में आरोपी बिचौलिये क्रिश्चियन मिशेल जेम्म को तिहाड़ जेल प्रशासन की याचिका पर जवाब देने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया है। तिहाड़ जेल प्रशासन ने मिशेल को विदेश में अपने परिजनों से फोन पर हर सप्ताह 15 मिनट बात करने की सुविधा को चुनौती दी थी। अन्य कैदियों को केवल 10 मिनट वार्ता की अनुमति है। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने मिशेल के वकील को हर हाल में तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई नौ अक्तूबर को तय की है। कोर्ट में पेश किए गए मिशेल ने कहा कि वह मनी लांड्रिंग मामले में ट्रिब्यूनल के समक्ष सुनवाई में नहीं जा पा रहा है, क्योंकि जेल प्रशासन उसे इसकी जानकारी नहीं देता। 
विज्ञापन


ट्रिब्यूनल के समक्ष सुनवाई की तारीख की सूचना जेल प्रशासन के पास आती है। कोर्ट के समक्ष उसने कहा कि वह प्रक्रियात्मक जटिलताओं के कारण विदेश में अपने परिवार से बात नहीं कर पा रहा है। कोर्ट के पूछने पर सरकारी वकील राहुल मेहरा ने कहा कि वह लगातार फोन पर बात कर रहा है और इसका पूरा रिकॉर्ड जेल प्रशासन के पास है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिहाड़ जेल प्रशासन ने याचिका दायर कर कहा था कि निचली अदालत ने परिस्थितियों का पूरा आंकलन किए बिना ही मिशेल को हर सप्ताह 15 मिनट इंटरनेशनल कॉल करने की सुविधा प्रदान की है। जेल नियमावली के अनुसार अन्य कैदियों को यह सुविधा केवल 10 मिनट दी जाती है। 


तिहाड़ जेल का यह भी दावा था कि क्रिश्चियन मिशेल जेम्स यूके में अपने परिवार को फोन करने के बजाय इटली में अपने कानूनी सलाहकारों व अन्य कई नंबरों पर बात करता है। विदेशी कैदी केवल अपने देश में ही अपने परिजनों से बात कर सकता है। क्रिश्चिन मिशेल के कॉल रिकॉर्ड के मुताबिक, वह ज्यादातर इटली फोन कर अपने कानूनी सलाहकारों से बात करता है। उसका परिवार यूके में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed