फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vp m venkiah Naidu called Tamil Nadu Police best Stalin said this is historic day

Venkaiah Naidu: उपराष्ट्रपति नायडू ने तमिलनाडु पुलिस को बताया 'सर्वश्रेष्ठ', स्टालिन बोले- यह ऐतिहासिक दिन

Sun, 31 Jul 2022 11:13 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 31 Jul 2022 11:13 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति ने कहा, "तमिलनाडु पुलिस देश की सबसे अच्छी पुलिस है। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है।" उन्होंने कहा, "यह पुरस्कार दिन-रात देखे बिना जान जोखिम में डालकर सेवा करने के लिए है।"

विज्ञापन
vp m venkiah Naidu called Tamil Nadu Police best Stalin said this is historic day
पुलिस विभाग के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम.वेंकैया नायडू - फोटो : Twitter/Vice President Of India

विस्तार

तमिलनाडु पुलिस विभाग के 160 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी शामिल हुए। नायडू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य पुलिस की सराहना की और इसे देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस करार दिया। इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन भी मौजूद थे। 
विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नायडू ने कहा, "तमिलनाडु पुलिस देश की सबसे अच्छी पुलिस है। मुझे यह कहने में कोई झिझक नहीं है।" उन्होंने कहा, "यह पुरस्कार दिन-रात देखे बिना जान जोखिम में डालकर सेवा करने के लिए है।"  
विज्ञापन


उपराष्ट्रपति नायडू ने आगे कहा, "तमिलनाडु सबसे समृद्ध औद्योगिक राज्यों में से एक है। हमारा अंतिम उद्देश्य लोगों को खुश रखना है। हम एक महान देश में रहते हैं जहां परंपराएं हैं, संपूर्ण ब्रह्मांड एक परिवार है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस मौके पर कहा, "राज्य पुलिस विभाग के 160 वर्ष पूरे होने पर तमिलनाडु सरकार पदक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और सभी पुलिसकर्मियों को प्रदान किया जाएगा।"


स्टालिन ने कहा, "तमिलनाडु पुलिस के लिए यह एक ऐतिहासिक दिन है। मैं भारत के उपराष्ट्रपति का स्वागत करता हूं। तमिलनाडु पुलिस विभाग के लिए यह ऐतिहासिक गौरव का क्षण है।" 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed