{"_id":"600cb0a172e2dd42917d8e9c","slug":"voters-day-25th-january-election-commission-may-give-gift-of-digital-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता दिवस पर मिलेगा डिजिटल कार्ड का तोहफा, देश मनाएगा 80 करोड़ मतदाताओं के मताधिकार का जश्न","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मतदाता दिवस पर मिलेगा डिजिटल कार्ड का तोहफा, देश मनाएगा 80 करोड़ मतदाताओं के मताधिकार का जश्न
Sun, 24 Jan 2021 04:56 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 24 Jan 2021 04:56 AM IST
विज्ञापन
Election commission
- फोटो : social media
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की नुमाइंदगी करने वाला चुनाव आयोग मतदाताओं को शानदार तोहफा देने की तैयारी में है। देश के मतदाताओं को 25 जनवरी को मतदाता दिवस के मौके पर इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टर्स फोटो आईडेंटिटी एप (ई-इपिक) का उपहार मिलेगा। इसकी मदद से मतदाता पहचान पत्र को डिजिटल रूप में रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
ई-इपिक में एक तय प्रक्रिया और कुछ नियमों का पालन करना होगा। इसके बाद आधार की तरह ही मतदान पहचान पत्र भी डाउनलोड होकर ई-वॉलेट का हिस्सा बन जाएगा। डिजिटल कार्ड के लिए मतदाता को अपनी पूरी जानकारी का सत्यापन कराना होगा। बैंक की केवाईसी की तरह मोबाइल नंबर के साथ ई-मेल की अनिवार्यता होगी।
विज्ञापन
मोबाइल नंबर चुनाव आयोग की मतदाता सूची में दर्ज होते ही एप के माध्यम से आवेदन करने पर मेल और एक संदेश फोन पर प्राप्त होगा। इसमें एक बार इस्तेमाल होने वाला ओटीपी होगा जो कि आपका पासवर्ड होगा। इसका प्रयोग करके कार्ड प्राप्त किया जा सकेगा।
विज्ञापन
इसमें दो क्यूआर कोड होंगे, एक में मतदाता की संपूर्ण जानकारी और दूसरे में उसके इलाके में होने वाले चुनाव और उससे जुड़ी जानकारियां होंगी। आयोग हार्ड कापी का विकल्प भी जारी रखेगा और इसके लिए 25 रुपये का शुल्क लगेगा। डिजिटल व्यवस्था से कार्ड खोने और नए कार्ड प्राप्त करने के झंझट से मुक्ति मिलेगी, साथ ही आयोग को भी कार्ड की डिलीवरी से राहत मिलेगी।