फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vistara Paris Mumbai flight gets bomb threat; lands at airport amid emergency alert news in hindi

Threat: पेरिस-मुंबई विस्तारा फ्लाइट में बम की धमकी, एयरपोर्ट पर इमरजेंसी के एलान के बाद हुई सुरक्षित लैंडिंग

Sun, 02 Jun 2024 02:54 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 02 Jun 2024 02:54 PM IST
सार

विस्तारा ने रविवार को बताया, पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मुंबई जा रही फ्लाइट यूके 024 को एयर सिकनेस बैग पर एक नोट मिला जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी।

विज्ञापन
Vistara Paris Mumbai flight gets bomb threat; lands at airport amid emergency alert news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

फ्रांस की राजधानी पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रहे विस्तारा के विमान में बम होने की धमकी मिली। इस धमकी के तुरंत बाद ही विमान के पहुंचने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकाल की घोषणा कर दी गई। विमान रविवार को 10:19 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई। 
विज्ञापन


विस्तारा ने रविवार को बताया, पेरिस के चार्ल्स डी गॉल एयरपोर्ट से मुंबई जा रही फ्लाइट यूके 024 को एयर सिकनेस बैग पर एक नोट मिला जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी। धमकी मिलने के बाद 10:08 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर इमरजेंसी का एलान किया गया। सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि फ्लाइट सुबह के 10:19 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड हुई।
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, पेरिस-मुंबई उड़ान में 294 यात्रियों के साथ चालक दल के 12 सदस्य मौजूद थे। विस्तारा ने कहा, 2 जून 2024 को पेरिस से मुंबई के लिए संचालित होने वाली एयरलाइन की उड़ान यूके 024 में यात्रा करते समय हमारे कर्मचारियों द्वारा सुरक्षा चिंता का उल्लेख किया गया है। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए करते हुए, एयरलाइन ने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed