{"_id":"69973bc27ec4945cba065e87","slug":"virendra-sachdeva-says-71-atal-canteens-opened-in-delhi-poor-people-are-getting-food-for-five-rupees-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: वीरेंद्र सचदेवा बोले- दिल्ली में 71 अटल कैंटीन खुले, पांच रुपये में मिल रहा गरीबों को भोजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: वीरेंद्र सचदेवा बोले- दिल्ली में 71 अटल कैंटीन खुले, पांच रुपये में मिल रहा गरीबों को भोजन
Thu, 19 Feb 2026 10:05 PM IST
राहुल कुमार
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:05 PM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
- फोटो : ANI
भाजपा ने दिल्ली में अपना बड़ा वादा निभा दिया है। पार्टी ने चुनाव के दौरान दिल्ली की हर विधानसभा में अटल कैंटीन खोलने का वादा किया था। 70 विधानसभा क्षेत्रों वाली दिल्ली में अब तक 71 अटल कैंटीन खोली जा चुकी हैं जिनमें गरीबों को केवल पांच रुपये में भोजन दिया जा रहा है। इनमें से 25 अटल कैंटीन को गुरुवार को खोला गया। भाजपा का दावा है कि इन कैंटीनों में हर दिन हजारों गरीबों को भोजन कराया जा रहा है। इससे उनका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, साथ ही उन्हें बचत करने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अटल कैंटीनों के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। भाजपा नेताओं ने अटल कैंटीनों में गरीबों को मिलने वाले भोजन को जांचा और इसे सही गुणवत्ता का बताया। पार्टी ने कहा है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य प्रमुख स्थानों पर भी अटल कैंटीनें खोली जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि राजधानी में सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर वे अपना यह बड़ा वादा निभा रहे हैं। दिल्ली सरकार एवं संगठन की भागीदारी से दिल्ली में 71 कैंटीनों पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन कर उसकी शुरुआत की गई। नेताओं ने जनता से बातचीत कर इनके बारे में उनकी राय जानी। वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि अटल कैंटीन की प्रेरणा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के विचारों से मिली है जिन्होंने हमेशा गरीब, श्रमिक और वंचित वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दी। उन्होंने कहा कि इससे मेहनतकश मजदूरों, रिक्शा चालकों, दिहाड़ी श्रमिकों और जरूरतमंद परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित होगी, जहाँ उन्हें बहुत ही कम लागत में पौष्टिक भोजन सुलभ होगा।
विज्ञापन