{"_id":"58e9fa994f1c1b9d385b4794","slug":"viral-video-say-i-love-you-hindu-men-they-will-marry-you-sadhvi-prachi-s-to-triple-talaq-victims","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल तलाक पर पीड़िता को साध्वी की सलाह- 'हिंदू को बोलो आई लव यू, करेगा शादी'","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ट्रिपल तलाक पर पीड़िता को साध्वी की सलाह- 'हिंदू को बोलो आई लव यू, करेगा शादी'
amarujala.com- Presented by: अमित कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2017 02:49 PM IST
विज्ञापन
साध्वी प्राची
विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची का चौंकाने वाला बयान वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साध्वी प्राची ट्रिपल तलाक पीड़िताओं को सलाह देते नजर आ रही हैं। साध्वी कह रही हैं कि- तुम्हें हिंदुओं को आई लव यू बोलना चाहिए वे तुमसे शादी करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
साध्वी ने उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। सभा को संबधित करते हुए उन्होंने तीन तलाक की पीड़ित महिलाओं को कहा कि वो मुस्लिम धर्म को छोड़ दें और हिन्दू पुरुष को आई लव यू बोलें। साध्वी ने कहा, “जो बहने तलाक से परेशान हैं उन्हें सलाह देती हूं कि वो ऐसे धर्म को छोड़कर हिन्दू धर्म में परिवर्तित हो जाएं। मेरे हिन्दू समाज के बेटे तैयार हैं, उन्हें कहें आई लव यू तो मेरे बेटे शादी कर लेंगे।”
विज्ञापन
उन्होंने राम मंदिर मुद्दे पर कहा कि राम मंदिर के निर्माण को कोई नहीं रोक सकता। मंदिर जरूर बनेगा।
देखें वीडियोः-