फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Viral load test will make fight against corona epidemic easier

वायरल लोड जांच से आसान होगी महामारी के खिलाफ लड़ाई

Sat, 02 Jan 2021 05:45 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाल रिसर्च टीम
अमर उजाल रिसर्च टीम Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 02 Jan 2021 05:45 AM IST
विज्ञापन
Viral load test will make fight against corona epidemic easier
कोरोना वैक्सीन (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

वैज्ञानिकों का कहना है कि नए वर्ष से कोरोना जांच के साथ मरीज के शरीर में वायरल लोड यानी शरीर में वायरस की मात्रा का भी पता लगाया जाए तो महामारी से लड़ाई आसान होगी। डॉक्टर प्राथमिकता से ऐसे मरीजों पर विशेष ध्यान दे सकेंगे और उन्हें मौत के मुंह में जाने के बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन


न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी के संक्रामक रोग विभाग के डॉ. डेनियल ग्रिफिन बताते हैं कि जिन मरीजों में वायरल लोड अधिक होता है उनकी सेहत को बहुत नुकसान होता है। ये कई अध्धयनों में स्पष्ट हो चुका है।
विज्ञापन


ऐसे में सबसे बेहतर तरीका है कि संदिग्ध या लक्षण वाला मरीज जब जांच के लिए पहुंचता है तो उसकी आरटी-पीसीआर के साथ वायरल लोड जांच भी कराई जाए। इसका फायदा ये होगा कि जिस मरीज में वायरल लोड अधिक होगा। उस मरीज पर चिकित्सक अधिक ध्यान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंभीर रूप से संक्रमित पर दिया जा सकेगा विशेष ध्यान

दो हिस्सों में बंट जाएंगे रोगी....
डॉ. ग्रिफिन बताते हैं कि कोरोना जांच के साथ वायरल लोड जांच होती है तो चिकित्सक मरीज को दो भाग में बांट सकते हैं। अधिक वायरल लोड वाले मरीजों को ऑक्सीजन और आईसीयू सपोर्ट वाले वार्ड में रखा जा सकता है। कम वायरल लोड वालों को जनरल वार्ड में इलाज संभव है। कोरोना के अधिकतर मरीजों को गंभीर संक्रमण नहीं होता है। ऐसे में कम वायरल लोड को जानकारी होने पर मानसिक तनाव भी हावी नहीं होगा।


मौत का खतरा किसे पता चल जाएगा... हार्वर्ड टीएच चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के महामारी मीना का कहना है कि वायरल लोड जांच से वायरस से लड़ाई आसानी होगी। इसके जरिए डॉक्टर इसका भी अंदाजा लगा सकते हैं कि किस मरीज की जान को खतरा अधिक है, या कितने समय में उसकी मौत हो सकती है। इस आधार पर अलग-अलग तरह की दवाओं के जरिए मरीज के शरीर में वायरस को मारा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed