फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VIP security up for major change in Modi 3.0; NSG, ITBP to be withdrawn

मोदी 3.0: NSG-ITBP को वीआईपी सुरक्षा से हटाया जा सकता है; अर्द्धसैनिक बलों को जिम्मेदारी देने की तैयारी

Tue, 11 Jun 2024 04:34 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 11 Jun 2024 04:34 PM IST
सार

Modi 3.0: गृह मंत्रालय राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की वीआईपी सुरक्षा इकाई की सेवा वापस लेने पर विचार कर रहा है। 

विज्ञापन
VIP security up for major change in Modi 3.0; NSG, ITBP to be withdrawn
NSG - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नए मंत्रियो के कार्यभार संभालने के साथ ही केंद्र सरकार की वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में बड़े बदलाव की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्रालय राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की वीआईपी सुरक्षा इकाई की सेवा वापस लेने पर विचार कर रहा है। मंत्रालय एक दर्ज से अधिक उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अर्द्धसैनिक बलों को सौंपने की तैयारी कर रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय के तहत इस महत्वपूर्ण इकाई की समीक्षा जल्द ही किए जाने की संभावना है और विभिन्न राजनीतिक हस्तियों और उम्मीदवारों, पूर्व मंत्रियों, सेवानिवृत्त नौकरशाहों और कुछ अन्य को दी गई सुरक्षा या तो वापस ले ली जाएगी या कम की जाएगी या अपग्रेड कर दी जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह भी फैसला किया गया है कि वीआईपी सुरक्षा से एनएसजी के 'ब्लैक कैट' कमांडो को पूरी तरह वापस बुलाने के प्रस्ताव को अब लागू किया जाएगा और जेड प्लस श्रेणी के सभी नौ सुरक्षाकर्मियों को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएप) की वीआईपी सुरक्षा इकाई को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसी तरह वीआईपी की सुरक्षा में लगे भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों को सीआरपीएफ या सीआईएसएफ की वीआई सुरक्षा इकाई में स्थानांतरित किया जा सकता है, जिसे विशेष सुरक्षा समूह (एसएसजी) कहा जाता है। 

इन वीआईपी की सुरक्षा में तैनात हैं एनएसजी कमांडो
जिन वीआईपी लोगों को अभी तक एनएसजी कमांडो सुरक्षा दे रहे हैं, उनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बसपा सुप्रीमो मायावती, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रमुख फारूक अब्दुल्ला और तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को भी एनएसजी कमांडो सुरक्षा प्रदान कर रहे हैं। 


भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती और कुछ अन्य लोगों को आईटीबीपी सुरक्षा प्रदान करती है। एनएसजी को वीआईपी सुरक्षा कार्यों से मुक्त करने की योजना 2012 से ही चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed