फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   violence in Andhra Pradesh Eluru over social media post

Andhra Pradesh: सोशल मीडिया पोस्ट पर मचा घमासान, एलुरु जिलमें में दो पक्षों में जमकर हुई हिंसा 

Wed, 08 Jun 2022 08:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एलुरु Published by: Amit Mandal Updated Wed, 08 Jun 2022 08:21 PM IST
सार

एसपी ने बताया कि दो घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। सब कुछ नियंत्रण में है और हालात शांतिपूर्ण हैं।

विज्ञापन
violence in Andhra Pradesh Eluru over social media post
andhra pradesh police - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पोस्ट के कारण मंगलवार को आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में हिंसा हो गई। पुलिस के मुताबिक, मोरला वरा कृष्णा नाम के शख्स ने सोशल मीडिया पर कुछ उकसाने वाली कोई बातें पोस्ट की थीं। ट्वीट के बाद कुछ लोगों ने मोरला वरा कृष्णा की पिटाई कर दी जिसके बाद क्षेत्र में हिंसा भड़क गई।

विज्ञापन


एलुरु के पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने कहा कि पुलिस ने घटना के संबंध में तीन मामले दर्ज किए हैं। एक विशेष पक्ष के लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला गया था। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने पोस्ट डालने वाले व्यक्ति की पिटाई कर दी। फिर दोनों पक्षों के बीच लड़ाई शुरू हो गई। डेंडुलुरु पुलिस स्टेशन ने स्थिति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों के बीच फिर से लड़ाई छिड़ गई। पथराव भी शुरू हो गया जिसके बाद पुलिस ने अतिरिक्त बल मांगा। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि दो घायलों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और एसआई की शिकायत पर दूसरा मामला दर्ज किया गया है। सब कुछ नियंत्रण में है और हालात शांतिपूर्ण हैं। हमने कृष्णा जिला पुलिस बल से भी मदद मांगी है क्योंकि यह निकटतम पुलिस बल है। पुलिस गांव में गश्त कर रही है। हमने धारा 144 लागू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed