फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vinesh Phogat Bajrang Punia meet Rahul Gandhi amid speculation over entering poll fray from Haryana

Haryana: क्या राजनीति में होगी बजरंग पुनिया-विनेश फोगाट की एंट्री? चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच राहुल से मिले

Wed, 04 Sep 2024 12:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 04 Sep 2024 12:04 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, विनेश और बजरंग पुनिया कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। दोनों आज अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। राहुल से मिलने के बाद वे दिल्ली में कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर रहे हैं।

विज्ञापन
Vinesh Phogat Bajrang Punia meet Rahul Gandhi amid speculation over entering poll fray from Haryana
Rahul Gandhi - फोटो : PTI

विस्तार

पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट ने बुधवार को पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात ऐसे वक्त हुई, जब अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों स्टार पहलवान राजनीति में उतर सकते हैं। दोनों को कांग्रेस हरियाणा विधानसभा चुनाव में टिकट दे सकती है। हालांकि, कांग्रेस ने इस बात पर चुप्पी साध रखी है कि पुनिया और फोगाट को चुनावी दंगल में उतारा जा सकता है या नहीं? एआईसीसी महासचिव और हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया ने मंगलवार को कहा कि गुरुवार तक स्थिति साफ हो सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, विनेश और बजरंग पुनिया कांग्रेस के टिकट पर हरियाणा विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। दोनों आज अपने पदों से इस्तीफा दे सकते हैं। राहुल से मिलने के बाद वे दिल्ली में कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से मुलाकात कर रहे हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर विनेश फोगट और बजरंग पुनिया के साथ राहुल गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की। पुनिया और फोगट पूर्व भाजपा सांसद और तत्कालीन भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ 2023 में यौन उत्पीड़न के आरोपों के विरोध में प्रदर्शन का हिस्सा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने मंगलवार तक 90 में से 66 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी है। हालांकि, नामों का एलान अब तक नहीं किया गया है। उम्मीद है कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची एक-दो दिन में जारी हो सकती है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर 5 अक्तूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 8 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed