{"_id":"5fdbc6978ebc3ecd6a7d3d3c","slug":"vincent-john-arrested-for-cheating-on-five-star-hotels-in-navi-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच सितारा होटलों में ठगी करने वाला विन्सेंट जॉन नवी मुंबई में गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पांच सितारा होटलों में ठगी करने वाला विन्सेंट जॉन नवी मुंबई में गिरफ्तार
Fri, 18 Dec 2020 02:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 18 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवी मुंबई की पुलिस ने एक ऐसे नटवरलाल को गिरफ्तार किया है जो खुद को उद्योगपति बताकर फर्जी पैन कार्ड के जरिए पांच सितारा होटलों में महंगा सूट बुक करता था और फिर होटल का महंगा सामान लेकर रफू चक्कर हो जाता था। उसके खिलाफ देशभर में धोखाधड़ी के 187 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर ठाणे की अदालत में पेश किया जहां उसे शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
नवी मुंबई पुलिस आयुक्त विपिन कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि मूलरूप से तमिलनाडु निवासी विन्सेंट जॉन (63) नामक आरोपी ने नवी मुंबई के तुंगा होटल श्रृंखला के पांच सितारा होटल रेंगेजा को भी चूना लगाया था।
विज्ञापन
बीते 12 से 14 दिसंबर के लिए उसने खुद को उद्योगपति बताते हुए रेंगेजा होटल में महंगा सूट बुक किया और फिर महंगी शराब और सिगरेट का आर्डर दिया। इसके अलावा उसने कारपोरेट पार्टी मीटिंग के लिए हॉल भी बुक कराया और मीटिंग प्रजेंटेशन के लिए होटल से लैपटॉप भी ले लिया।
विज्ञापन
उसके बाद वह दूसरे दिन होटल से पलायन कर गया। होटल के कर्मचारियों को जब ठगी का एहसास हुआ तो विन्सेंट जॉन के खिलाफ वाशी पुलिस थाने में धारा 420, 406 व 380 के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस आयुक्त सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की और उसे ठाणे के घोड़बंदर रोड से 15 दिसंबर को गिरफ्तार कर लिया गया।