फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Villagers raise questions on corruption in road construction in Jalna, Maharashtra

सड़क या चटाई: जालना में उखड़ने लगी रोड, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर उठाए सवाल; PMGSY के तहत हुआ था निर्माण

Wed, 31 May 2023 05:03 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालना Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 31 May 2023 05:03 PM IST
सार

वायरल वीडियो देखने पर लग रहा है कि बिना बजरी आदि डाले सीधे सड़क पर कारपेट बिछा दिया गया और उस पर डामर डालकर सड़क तैयार कर दी। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि इसमें हद दर्जे का भ्रष्टाचार किया गया है।

विज्ञापन
Villagers raise questions on corruption in road construction in Jalna, Maharashtra
हाथ से सड़क उखाड़ते ग्रामीण। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

महाराष्ट्र में भ्रष्टाचार का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के जालना जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग कह रहे हैं कि ये तो भ्रष्टाचार की इंतिहा है। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुछ ग्रामीण एक ताजी बनी सड़क को दिखा रहे हैं। वे सड़क को किसी चादर या चटाई की तरह आसानी से उठाते और फोल्ड करते भी दिख रहे हैं। 

विज्ञापन


यहां का है मामला
ये वीडियो महाराष्ट्र के जालना जिले के  अंबाद तालुका का बताया जा रहा है। इसमें ग्रामीण ठेकेदार राना ठाकुर पर आरोप लगाते हुए बता रहे हैं कि सड़क का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत कराया गया था। वायरल वीडियो देखने पर लग रहा है कि बिना बजरी आदि डाले सीधे सड़क पर कारपेट बिछा दिया गया और उस पर डामर डालकर सड़क तैयार कर दी। ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं कि इसमें हद दर्जे का भ्रष्टाचार किया गया है। वे कह रहे हैं ठेकेदार राना ठाकुर ने बहुत बेकार काम किया है।
विज्ञापन

 
इस खास तकनीक से बनाई गई सड़क
इस वीडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सड़क को जर्मन तकनीक से बनाया गया है। लेकिन सड़क को देखने से ऐसा प्रतीत नहीं होता। सड़क के घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों में रोष है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed