फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Viksit Bharat Sankalp Yatra example of true democracy Anurag Thakur Flags Off IEC Vans in Mumbai

Viksit Bharat: अनुराग ठाकुर बोले- विकसित भारत बनाना हमारा संकल्प, 13 करोड़ से ज्यादा लोग इस यात्रा से जुड़े

Fri, 12 Jan 2024 02:03 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 12 Jan 2024 02:03 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा विश्वास और संकल्प करा रही है कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान है।

विज्ञापन
Viksit Bharat Sankalp Yatra example of true democracy Anurag Thakur Flags Off IEC Vans in Mumbai
Viksit Bharat Sankalp Yatra - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को दक्षिण मुंबई में विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विकसित भारत बनाना हमारा संकल्प है। भाजपा नेता ने कहा कि ये यात्रा विश्वास और संकल्प करा रही है कि विकसित भारत बनाने में प्रत्येक भारतवासी का योगदान है।

विज्ञापन


ठाकुर ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हम 2047 से पहले भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मोदी जी की गारंटी की गाड़ी दो लाख 69 हजार पंचायतों में जाकर लोगों को भारत सरकार की योजनाओं की जानकारी और लाभ सुनिश्चित कर रही है। अभी तक 13 करोड़ से ज्यादा लोग इस यात्रा से जुड़ चुके हैं।
विज्ञापन


भारत संकल्प यात्रा से लाखों जरूरतमंदों को फायदा मिला...
केंद्रीय मंत्री ने बताया कि मुंबई जैसे शहरी क्षेत्र में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से लाखों जरूरतमंदों को फायदा मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत पांच लाख तक का स्वास्थ्य बीमा हो, उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाला फ्री गैस चूल्हा या वन नेशन, वन राशन कार्ड के तहत देश के किसी भी कोने में जरूरतमंदों को अनाज उपलब्ध कराना हो, यह सब लोगों को सुनिश्चित कराया जा रहा है। अधिकारी और कर्मचारी यहां उपलब्ध रहते हैं, जो केंद्र सरकार की सभी योजनाओं से लोगों को जोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तकनीकी का उपयोग कर भ्रष्टाचार पर लगाया अंकुश
ठाकुर ने कहा कि तकनीकी का उपयोग कर पारदर्शिता और इनोवेशन लाना मोदी जी ने देश को सिखाया है। इस पारदर्शिता से जवाबदेही सुनिश्चित होती है और भ्रष्टाचार रुकता है। इसीलिए देश का 2 लाख 70 हजार करोड़ रुपए बचें। अब तक 4 लाख 10 हजार से ज्यादा फर्जी एलपीजी कनेक्शंस को रद्द किया गया है। 4 करोड़ 20 लाख फर्जी राशन कार्डों को रद्द किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed