{"_id":"651038a2ccc76e6e12063c54","slug":"vijayawada-acb-court-extends-tdp-chief-chandrababu-naidu-remand-upto-october-5th-in-skill-development-scam-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू की रिमांड पांच अक्तूबर तक बढ़ी; विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट का फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chandrababu Naidu: चंद्रबाबू नायडू की रिमांड पांच अक्तूबर तक बढ़ी; विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट का फैसला
Sun, 24 Sep 2023 06:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विजयवाड़ा
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 24 Sep 2023 06:54 PM IST
सार
चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके कारण सरकारी खजाने को कथित रूप से 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नायडू अभी राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
एन. चंद्रबाबू नायडू।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट ने कथित कौशल विकास घोटाले के मामले में टीडीपी प्रमुख और पूर्व सीएम चंद्रबाबू नायडू की रिमांड पांच अक्तूबर तक बढ़ा दी है। इससे पहले विजयवाड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) कोर्ट ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री की रिमांड को दो दिनों के लिए बढ़ा दिया था। इसके बाद हाईकोर्ट में भी नायडू की प्राथमिकी रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिका को भी खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
चंद्रबाबू नायडू को कौशल विकास निगम के धन का दुरुपयोग करने के आरोप में नौ सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। इसके कारण सरकारी खजाने को कथित रूप से 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। नायडू अभी राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
इसके बाद तेदेपा प्रमुख ने शनिवार को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी। इससे पहले आंध्र प्रदेश पुलिस सीआईडी अधिकारियों की एक टीम ने कौशल विकास निगम घोटाला मामले में तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू से केंद्रीय कारागार में पूछताछ की।
विज्ञापन
बता दें कि न्यायालय ने समय की कमी, स्वास्थ्य और पूर्व मुख्यमंत्री की उम्र को देखते हुए जेल परिसर में ही नायडू से पूछताछ की अनुमति दे दी थी, जिससे उन्हें राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार से मंगलगिरि में सीआईडी कार्यालय तक की लगभग 200 किलोमीटर लंबी यात्रा से बचने में मदद मिली।
सीआईडी ने दो दिनों की पूछताछ पूरी की
आंध्र प्रदेश पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) की टीम ने चंद्रबाबू नायडू से राजामहेंद्रवरम केंद्रीय कारागार में दो दिवसीय पूछताछ रविवार को पूरी कर ली। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कोर्ट की ओर से हिरासत में भेजे जाने के बाद उनसे पूछताछ की गई। अदालत के आदेशों के मुताबिक नायडू से दो दिन (23 और 24 सितंबर) सुबह साढ़े नौ बजे से शाम पांच बजे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उन्हें नियमित आधार पर पांच-पांच मिनट का ‘ब्रेक’ दिया गया, ताकि वे अपने वकील से संपर्क कर सकें।
जेल अधिकारियों को सौंप दिया
पुलिस महानिदेशक (जेल) एमआर रवि किरण ने बताया कि नायडू से पूछताछ पूरी करने के बाद सीआईडी अधिकारियों ने उन्हें वापस जेल अधिकारियों को सौंप दिया। पूर्व मुख्यमंत्री को विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट के आदेशानुसार शाम पांच बजे 'ब्लू जींस' एप के माध्यम से अदालत के समक्ष पेश किया गया था। 'ब्लू जींस' एक एप है, जिसका उपयोग कर कैदियों को डिजिटल माध्यम से अदालतों में पेश किया जाता है।