फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vijay Mallya sent loan amount abroad illegally

विजय माल्या ने अवैध तरीके से विदेश भेजी कर्ज की रकम

Mon, 14 Mar 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 14 Mar 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
vijay Mallya sent loan amount abroad illegally
विजय माल्या (फाइल फोटो)

विजय माल्या ने बैंकों से मिले कर्ज को अवैध तरीके से विदेश भेजा है। विजय माल्या के बारे में प्रवर्तन निदेशालय के हाथ ऐसे कई सबूत आए हैं, जिससे यह यह जानकारी मिली है। इस मामले में ईडी ने कुछ अन्य एजेंसियों के साथ मिल कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस मामले पर ईडी के निदेशक करनैल सिंह खुद नजर रख रहे हैं। विजय माल्या पर बैंकों का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है और वे फिलहाल देश छोड़ कर लंदन चले गए हैं।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारिक सूत्र का कहना है कि किसी बैंक से कर्ज ली गई राशि को किसी विदेशी खाते में में हस्तांतरित नहीं किया जा सकता। लेकिन विजय माल्या के मामले में ऐसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला है कि इस बारे में बैंकों को भी सूचित नहीं किया गया था, इसलिए उनके खिलाफ काले धन को सफेद बनाने के कानून (मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस बारे में केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) भी जांच कर रहा है और उसने बैंक लोन से जुड़ी कुछ फाइलों को पहले ही अपने कब्जे में ले लिया है।

मंत्रालय कर रहा जांच

vijay Mallya sent loan amount abroad illegally
विजय माल्या (फाइल फोटो) - फोटो : Reuters

निदेशालय के सूत्रों के मुताबिक इस मामले पर संगठन के निदेशक करनैल सिंह खुद नजर रख रहे हैं। बीते रविवार को इसी सिलसिले में उन्होंने गृह मंत्रालय के कुछ वरिष्ठ लोगों से मुलाकात की है। वे आगामी 17 मार्च को मुंबई जाने वाले हैं ताकि माल्या से जुड़े कागजातों का खुद निरीक्षण कर सकें।

सूत्रों के अनुसार माल्या ने आइल ऑफ मैन और पनामा जैसे देशों में अच्छी खासी रकम का निवेश किया है। एजेंसी इस मामले में कुछ नौकरशाहों और बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता पर भी फोकस कर जांच कर रही है।

लंबे समय से बंद पड़ी विमानन कंपनी किंगफिशर एयरलाइन्स को आईडीबीआई बैंक से मिले 900 करोड़ रुपये से जुडे़ कथित मनी लांडरिंग के आरोपों की जांच के संबंध में ईडी इस एयरलाइन्स के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी ए. रघुनाथ को तलब कर चुका है।

इसने आईडीबीआई बैंक और विजय माल्या के स्वामित्व वाली कंपनी के कुछ अधिकारियों को भी जांच के सिलसिले में तलब किया है। इनसे पिछले पांच साल का आयकर रिटर्न और व्यक्तिगत संपत्ति का ब्यौरा सौंपने को भी कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक रघुनाथन ने किंगफिशर की बदहाल वित्तीय हालत केलिए माल्या को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि वह उनके अधीन काम करते थे, इसलिए कुछ नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed