{"_id":"5708c09b4f1c1b8e0bc810c8","slug":"vijay-mallya-doesn-t-appear-before-enforcement-directorate-seeks-time-till-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से भागे विजय माल्या तीसरी बार भी नहीं हुए पेश, मांगा मई तक का समय","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत से भागे विजय माल्या तीसरी बार भी नहीं हुए पेश, मांगा मई तक का समय
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 09 Apr 2016 02:40 PM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय बैंकों का 9,000 करोड़ रुपए चुकाए बिना विदेश भाग गए विजय माल्या तीसरी बार भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए हैं। प्रवर्तन निदेशालय के नोटिस का जवाब देने के लिए विजय माल्या ने अब मई तक का समय मांगा है। माल्या ने कहा कि उन्हें समय दिया जाए जिससे वो निजी तौर पर प्रस्तुत हो सकें। गौरतलब है कि 9000 करोड़ के लोन घोटाले के मामले में मार्च में प्रवर्तन निदेशालय ने माल्या को नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
ईडी के अधिकारियों का कहना है कि माल्या ने मुंबई में केस के जांच अधिकारी को सूचित कर दिया था कि उनके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जारी कानूनी कार्रवाई की वजह से वह निजी तौर पर शनिवार को उपस्थित नहीं हो पाएंगे। अब सोमवार को यह तय होगा कि उपस्थित न होने के बाद क्या अब उन पर कानूनी कार्यवाही की जाए या फिर उन्हें मई तक का वक्त दे दिया जाए।
विज्ञापन
शुक्रवार को ईडी के अधिकारियों ने कहा था कि माल्या के फिर से न पेश होने की स्थिति में उनका पासपोर्ट जब्त किया जाएगा या फिर वह सीधे अदालत में उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरेंट लेने जाएंगे।
विज्ञापन
यह समझा जा रहा है कि मई तक का वक्त मांगने के साथ ही माल्या ने अधिकारियों को इस बात की भी सूचना दी है कि उनके बैंक लोन से संबंधित मामले फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में चल रहे हैं और वह अपनी टीम के साथ मिलकर कर्ज को चुकाने की कोशिश में लगे हुए हैं। यही वजह है कि वह थोड़ा और वक्त मांग रहे हैं।