{"_id":"647a840f90da703aaf0f9a65","slug":"vidya-bharti-saurabh-mishra-arrested-in-cheating-case-by-thane-police-maharashtra-news-update-in-hindi-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: धोखाधड़ी के आरोप में विद्या भारती का पदाधिकारी गिरफ्तार, संगठन के सभी पदों से बर्खास्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: धोखाधड़ी के आरोप में विद्या भारती का पदाधिकारी गिरफ्तार, संगठन के सभी पदों से बर्खास्त
Sat, 03 Jun 2023 06:00 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 03 Jun 2023 06:00 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि ठाणे के उद्यमियों से 13 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सौरभ मिश्र को उनके लखनऊ स्थित आवास से गिरफ्तार कर शुक्रवार को ठाणे कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस
- फोटो : social media
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े संगठन विद्या भारती के उत्तर प्रदेश प्रचार प्रमुख सौरभ मिश्रा को महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की टीम मिश्रा को लेकर शुक्रवार को यहां पहुंची और अदालत में पेश किया जहां से उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि ठाणे के उद्यमियों से 13 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सौरभ मिश्रा को उनके लखनऊ स्थित आवास से गिरफ्तार कर शुक्रवार को ठाणे कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, गिरफ्तरी के बाद विद्या प्रसार भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के मंत्री डॉ जय प्रताप सिंह ने सौरभ मिश्रा को विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचार प्रमुख सहित सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है। ठाणे के राबोडी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संतोष घाटेकर ने बताया कि आगे की जांच के बाद उनके अन्य दो सहयोगियों साकेत श्रीवास्त और उनकी बेटी शिवानी मिश्रा पर भी शिकंजा कसा जा सकता है।
विज्ञापन