फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   victim life with rapist

बलात्कार कर किया निकाह, पैदा हुई बेटी का किया सौदा फिर दे दिया तलाक

Mon, 17 Oct 2016 05:08 AM IST
मोहसिन पाशा/अमर उजाला, बरेली
मोहसिन पाशा/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 17 Oct 2016 05:08 AM IST
विज्ञापन
victim life with rapist
- फोटो : demo pic

बिना मां-बाप की एक युवती, गुजर-बसर के लिए जरी कारीगरी का सहारा और पुश्तैनी घर में तन्हा जिंदगी। मजबूरी के हालात पहले ही युवती पर भारी थे, इसी दौरान उस पर इलाके के ही एक युवक की बुरी नजर पड़ी तो उसकी जिंदगी ही तबाह हो गई। युवक ने पहले रेप किया और फिर उसके शारीरिक शोषण के लिए बदनाम करने की धमकियों को जरिया बना लिया। मगर युवती गर्भवती हुई तो युवक का गुनाह मोहल्ले में आम हो गया। 

विज्ञापन


मोहल्ले वालों के दबाव में युवती के एक बेटी को जन्म देते ही युवक को उसके साथ निकाह करना पड़ा। युवती का आरोप है कि उसकी बेटी 15 दिन की भी नहीं हुई थी कि युवक ने उसे एक दंपति के हाथों उसे 25 हजार में बेच दिया। यही नहीं उसने उसे बीवी की तरह भी नहीं रखा। इसके बजाय उसका पिता उसे डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। 
विज्ञापन


करीब साल भर बाद ही युवक ने उसे तलाक देकर साजिश के तहत उसका निकाह फरीदपुर के एक अधेड़ से करा दिया। अधेड़ के घर में भी युवती पर जुल्म हुआ। किसी तरह वह वहां से भाग निकली और फिर युवक के खिलाफ थाना प्रेमनगर में एफआईआर कराई। इस पर आरोपी ने उसे दोबारा निकाह करने का झांसा देकर समझौता कर लिया लेकिन पुलिस के फाइनल रिपोर्ट लगाते ही समझौते से मुकर गया। पीड़ित युवती ने अब फिर एसएसपी को अर्जी देकर इंसाफ की फरियाद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया

victim life with rapist

तीन तलाक पर देश भर में चल रही बहस में कुछ नए सवाल खड़े करने वाला यह मामला थाना प्रेमनगर इलाके का है। 22 वर्षीय पीड़ित युवती ने एसएसपी से जो शिकायत की है उसके मुताबिक कई साल पहले उसके मां-बाप गुजर चुके हैं। उसकी सिर्फ एक बड़ी बहन है जिसका निकाह हो चुका था। पुश्तैनी मकान में वह अकेली रहती थी और जरी कारीगरी करके जैसे-तैसे गुजर-बसर कर रही थी। भूड़ ब्रह्मपुरा के गांधी चौक में रहने वाला आरोपी शावेज जरी का ही ठेकेदार है। 

युवती का आरोप है कि वर्ष 2013 में एक दिन अचानक शावेज बहाने से उसके घर में घुस आया और उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद शावेज जब-तब उसके घर आने लगा और उसे बदनाम करने की धमकियां देकर शारीरिक शोषण करने लगा। कुछ समय बाद वह गर्भवती हो गई। मजबूर होकर उसने अपने साथ हो रहे जुल्म के बारे में मोहल्ले-पड़ोस के कुछ लोगों को बताया और मदद मांगी। मोहल्ले के लोग उसके पक्ष में खड़े हो गए। उन्होंने शावेज के परिवार वालों पर उसके साथ उसका निकाह कराने का दबाव बना लिया। शावेज को मोहल्ले वालों की बात माननी पड़ी।  

पीड़िता का आरोप है कि 16 अप्रैल 2014 को उसने सुविधा अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया। इसके कुछ ही दिन बाद शावेज ने उसके साथ निकाह कर लिया लेकिन निकाह करते ही एक गोदनामे पर उसका अंगूठा लगवा लिया और फिर उसकी बेटी जो 15 दिन की भी नहीं हुई थी, उसे ठिरिया निजावत खां गांव के एक दंपति के हाथों 25 हजार रुपये में बेच दिया। पीड़िता के मुताबिक शावेज ने इसके बाद भी उसके साथ बीवी जैसा कोई रिश्ता नहीं रखा। 

डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा

victim life with rapist

आरोप है कि शावेज का पिता शकील अहमद उसे डरा-धमकाकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। पीड़िता का कहना है कि करीब साल भर यह सिलसिला चला। इसके बाद शावेज ने अचानक उसे तलाक देकर 14 अप्रैल 2015 को उसका निकाह फरीदपुर में रहने वाले एक अधेड़ से करा दिया। मगर वहां भी फोन करके उसे परेशान कराता रहा। 10 जून 2015 को मौका पाकर वह वहां से भाग निकली और 14 जून को उसने शावेज और उसके पिता के खिलाफ थाना प्रेमनगर में मुकदमा दर्ज करा दिया। 

मुकदमा दर्ज होते ही शावेज और उसके परिवार वालों ने फि र रंग बदल लिया। शावेज ने पीड़िता से दोबारा निकाह करने का वादा करके उससे समझौतानामे पर अंगूठा लगवा लिया और उसके आधार पर पुलिस से केस में फाइनल रिपोर्ट लगवा ली। लेकिन इधर फाइनल रिपोर्ट लगी और उधर वह समझौते से मुकर गया। पीड़िता ने अब फिर एसएसपी को अर्जी देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसएसपी ने इस मामले में पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed