{"_id":"60526ca38059a27e544d5dd7","slug":"victim-kidnap-who-accuses-bjp-mla-jarkiholi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: भाजपा विधायक जरकीहोली पर आरोप लगाने वाली पीड़िता का अपहरण","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: भाजपा विधायक जरकीहोली पर आरोप लगाने वाली पीड़िता का अपहरण
Thu, 18 Mar 2021 02:25 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी , बंगलूरू।
एजेंसी , बंगलूरू।
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 18 Mar 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
रमेश जरकीहोली
- फोटो : Social Media
कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक रमेश जरकीहोली पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली पीड़िता का कथित तौर पर अपहरण की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पीड़िता के पिता ने बेलगावी पुलिस को मंगलवार को दी शिकायत में कहा, उनकी 25 वर्षीय बेटी बंगलूरू के पीजी हॉस्टल में रहती है। कुछ लोगों ने उसका अपहरण किया और उसके कैद करके रखा है। आरोपियों ने उनकी बेटी के वीडियो उन्हें भेजे हैं। पिता की शिकायत पर पुलिस ने लड़की को ढूंढने का अभियान चलाया है, फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चला है।
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, हमारी जांच जारी है। जल्द ही हम लड़की का पता लगा लेंगे। मामले में जरकीहोली को 3 मार्च को इस्तीफा देने पड़ा था।
आरोप था कि कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड में नौकरी का वादा कर जरकीहोली ने उसका यौन शोषण किया। इस मामले में जरकीहोली का वीडियो भी जारी हुआ था।
विज्ञापन