फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President remarks on Bengal do not behove post he holds TMC attacks Jagdeep Dhankhar news in hindi

TMC से फिर विवाद: ममता की पार्टी ने उपराष्ट्रपति पर साधा निशाना, मानवाधिकार को लेकर धनखड़ ने की थी टिप्पणी

Thu, 13 Oct 2022 03:26 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 13 Oct 2022 03:26 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस ने भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ द्वारा बंगाल की कानून व्यवस्था को लेकर दिए बयान की निंदा की है। टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां उनके पद के अनुरूप नहीं हैं।

विज्ञापन
Vice President remarks on Bengal do not behove post he holds TMC  attacks Jagdeep Dhankhar news in hindi
सौगत रॉय - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था पर टिप्पणी करने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि धनखड़ अब जिस पद पर हैं उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। इस तरह की टिप्पणियां उनके पद के बिल्कुल अनुरूप नहीं हैं। बता दें कि भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में चुने जाने से पहले धनखड़ लगभग तीन वर्षों तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल थे और कई मौकों पर राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्दों पर ममता बनर्जी सरकार के साथ उलझे रहे।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति धनखड़ ने क्या कहा था?
दरअसल, उपराष्ट्रपति धनखड़ ने बुधवार को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान बंगाल की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि 2021 में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा गठित एक कमेटी की रिपोर्ट में बताया गया था कि बंगाल में कानून का शासन नहीं बल्कि शासक का कानून है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed