{"_id":"5b9b507e867a557fec71c37c","slug":"vice-president-of-india-said-speak-hindi-other-than-vernacular-language","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हिंदी को अपनायें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा क्षेत्रीय भाषाओं के साथ हिंदी को अपनायें
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति,भारत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें देते हुये सभी भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी को जीवनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की है।
नायडू ने ट्वीट कर कहा ‘हिंदी दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं। भाषा भाव की वाहक है। हमारी भाषाएं हमारी भावनात्मक एकता का प्रतीक हैं।’
नायडू ने हिंदी सहित सभी क्षेत्रीय भाषाओं के प्रसार के लिये इन्हें संवाद का हिस्सा बनाने की देशवासियों से अपील की। उन्होंने कहा ‘सभी भारतीय भाषाओं के साथ हिंदी को जीवनचर्या में अपनाएं, उसे समृद्ध बनाएं। हिंदी और भारतीय भाषाओं में संवाद को प्रोत्साहित करें।’