{"_id":"5d9c6bb48ebc3e0138749b72","slug":"vice-president-m-venkaiah-naidu-to-visit-african-countries-on-october-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 अक्टूबर को अफ्रीकी देशों के दौरे पर जाएंगे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
10 अक्टूबर को अफ्रीकी देशों के दौरे पर जाएंगे उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू
Tue, 08 Oct 2019 04:27 PM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 08 Oct 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू कार्यक्रम में बोलते हुए
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकी देशों के साथ भारत के द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने की पहल को आगे बढ़ाने के लिए 10 अक्तूबर से कोमोरोस और सिएरा लियोन के दौरे पर जाएंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणपूर्वी तटीय क्षेत्र के इन दोनों देशों की भारत के किसी उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की यह पहली यात्रा होगी।
विज्ञापन
यात्रा के पहले चरण में नायडू कोमोरोस की राजधानी मोरोनी में वहां के राष्ट्रपति अजाली असोमनी से मुलाकात करेंगे। वह वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित भी करेंगे। नायडू 11 अक्तूबर को कोमोरोस के राष्ट्रपति के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत में शामिल होंगे और इसके बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और कोमोरोस के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय समझौतों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। इस दौरान वह कोमोरोस की संसद को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद वह सिएरा लियोन की राजधानी फ्रीटाउन के लिये रवाना होंगे। नायडू सिएरा लियोन के विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद 13 अक्तूबर को नायडू वहां के राष्ट्रपति जूलियस माडा बियो से मुलाकात करेंगे। इस बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में भारत और सिएरा लियोन के बीच विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर किये जायेंगे।
विज्ञापन
इसी दिन नायडू सिएरा लियोन में रह रहे भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करेंगे। नायडू 14 अक्तूबर को स्वदेश रवाना होने से पहले सिएरा लियोन की संसद के अध्यक्ष डा. अबास बुन्दू से मुलाकात करेंगे। मालूम हो कि बतौर उपराष्ट्रपति, नायडू की अफ्रीकी देशों की यह दूसरी यात्रा है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में वह बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी की यात्रा पर गए थे।