फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vice President M Venkaiah Naidu tested COVID19 positive today Corona Latest News Update

Venkaiah Naidu Corona Positive: उपराष्ट्रपति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई, गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे

Sun, 23 Jan 2022 05:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Jan 2022 05:10 PM IST
सार

अब तक संसद भवन परिसर में अब तक कुल 875 लोग कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। राज्यसभा सचिवालय में 271 लोग अब तक वायरस से ग्रस्त पाए गए हैं।

विज्ञापन
Vice President M Venkaiah Naidu tested COVID19 positive today Corona Latest News Update
राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू - फोटो : एएनआई

विस्तार

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। नायडू की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। यह दूसरा मौका है, जब वह कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। संभावना है कि वे बुधवार को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

विज्ञापन


उपराष्ट्रपति सचिवालय ने कहा कि उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू कोविड संक्रमित पाए गए हैं। वह अभी हैदराबाद में हैं। वह एक हफ्ते तक के लिए खुद को आइसोलेशन में ही रखेंगे। उन्होंने उनके संपर्क में आए सभी लोगों को आइसोलट होने और कोरोना जांच कराने की सलाह दी है। 
विज्ञापन


अब तक संसद में 31 जनवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र से पहले ही 875 कर्मचारी कोरोना पाजिटिव हो चुके हैं। रविवार को संसदीय आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 20 जनवरी तक 2,847 कोविड टेस्ट कराए गए, जिसमें 875 संसदीय कर्मचारियों की रिपोर्ट संक्रमित आई। जबकि राज्यसभा सचिवालय में कुल 915 टेस्ट हुए, जिसमें 271 पॉजिटिव मिले। वहीं 4 से 8 जनवरी के बीच राज्यसभा सचिवालय में 65, लोकसभा सचिवालय में 200 और अन्य सेवाओं में 133 लोग संक्रमित पाए गए। देश में कोरोना केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बजट सत्र में कठोर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसके अलावा नए दिशा-निर्देशों के तहत इस महीने के अंत तक 50 फीसदी अधिकारी व सदस्यों को घर से काम करने को कहा गया। हालांकि, विकलांग और गर्भवती महिलाओं को ऑफिस आने में छूट दी गई है। नए आदेश के तहत भीड़ से बचने के लिए सचिवालय के खुलने व बंद होने के समय में परिवर्तन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed