फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vibrant Village Kibithu: Shoryathon organized, Colonel Prince Rohit said this

वाइब्रेंट विलेज किबिथु: शौर्यथॉन का हुआ आयोजन, कर्नल प्रिंस रोहित बोले- हौसले से हो सकती है हर मुश्किल आसान

Thu, 25 Jan 2024 10:48 PM IST
कुमार विवेक एन. अर्जुन, किबिथु (ऑनजॉ, अरुणाचल प्रदेश)
एन. अर्जुन, किबिथु (ऑनजॉ, अरुणाचल प्रदेश) Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 25 Jan 2024 10:48 PM IST
सार

वाइब्रेंट विलेज किबिथु: अरुणाचल प्रदेश के किबिथु में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर शौर्यथॉन का आयोजन भारतीय सेना, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार (उत्तर पूर्व) और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किया गया। शौर्यथॉन में स्थानीय लोगों, भारतीय सेना और विभिन्न राज्यों से आए हुए 650 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।

विज्ञापन
Vibrant Village Kibithu: Shoryathon organized, Colonel Prince Rohit said this
शौर्याथाॅन - फोटो : amarujala.com

विस्तार

वाइब्रेंट विलेज किबिथु में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर भारतीय सेना, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार (उत्तर पूर्व) और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से शौर्यथॉन का आयोजन किया गया। इसमें भारतीय सेना और आम नागरिकों ने बढ़चल कर हिस्सा लिया। इस मौके पर 20 पंजाब के सीओ कर्नल कर्नल प्रिंस रोहित ने रन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा, प्रथम गांव किबिथु में यह जोश पूरे देश के लिए संदेश लेकर आया है, कि अगर मन में जज्बा और हौसला हो तो कुछ भी असंभव नहीं है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश के ऑनजॉ जिले के जिन तीन गांवों को वाईब्रेंट विलेज के रुप में चुना है, उनमें से किबिथु एक है। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश के किबिथु में राष्ट्रीय पर्यटन दिवस के मौके पर शौर्यथॉन का आयोजन भारतीय सेना, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार (उत्तर पूर्व) और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किया गया। शौर्यथॉन में स्थानीय लोगों, भारतीय सेना और विभिन्न राज्यों से आए हुए 650 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इस मौके पर भारतीय सेना के सीओ कर्नल प्रिंस रोहित ने कहा, प्रथम गांव किबिथु में इस तरह के आयोजन से जहां स्थानीय लोगों को लाभ होगा, वहीं इससे पर्यटन को भी बल मिलेगा। उन्होंने दौड़ में हिस्सा लेने वाले युवाओं से कहा, युवा भारतीय सेना में अपना करियर बना सकते हैं। उन्होंने कहा, अगर मन में जज्बा और हौसला हो तो कोई भी लक्ष्य मुश्किल नहीं है। बस मन में ठान लेना और आगे बढ़ना, मंजिल जरूर मिलेगी। देश आज युवाओं की ओर देख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, यह दौड़ भागीदारी, सीमावर्ती क्षेत्रों में सामुदायिक भागीदारी, खेल परंपराओं और फिट इंडिया मूवमेंट की दिशा में सकारात्मक प्रगति को उजागर करती है। राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर किबिथू में यह पहला आयोजन क्षेत्र में एकता के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इसमें शामिल सभी लोगों का धन्यावाद करते हुए कर्नल प्रिंस ने कहा, आइए, देश को आगे ले जाने के लिए सब मिलकर, एकजुट होकर योगदान दें। कार्यक्रम के अंत में दौड़ में अव्वल आए धावकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed