{"_id":"5c37036cbdec2256d22f8954","slug":"vhp-unhappy-with-adjournment-of-ayodhya-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या मामले को लटकाने की आशंका सच साबित हुई, जल्द सुनवाई करे सुप्रीम कोर्ट: विहिप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अयोध्या मामले को लटकाने की आशंका सच साबित हुई, जल्द सुनवाई करे सुप्रीम कोर्ट: विहिप
Thu, 10 Jan 2019 02:03 PM IST
अजय सिंह
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 10 Jan 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
vhp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिन्दू परिषद् ने अयोध्या मामले की सुनवाई को एक बार फिर टाले जाने पर गहरी आपत्ति जताई है। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि उनकी यह आशंका बिलकुल सही साबित हुई है कि मुस्लिम पक्षकार नए पैंतरे अपनाकर इस मामले की सुनवाई टालने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जस्टिस यूयू ललित पर उठाये गये सवाल बिलकुल अतार्किक हैं क्योंकि वे कभी भी रामजन्म भूमि के पक्ष के वकील नहीं रहे हैं।
विज्ञापन
आलोक कुमार ने कहा कि चीफ जस्टिस रोस्टर तय करने के मामले में अंतिम अधिकार रखते हैं। उनका यह अधिकार पूर्व के मामलों में स्पष्ट हो चुका है। ऐसे में उनके द्वारा मामला किसी जस्टिस को दिए जाने के बाद उस पर सवाल नहीं उठाये जाने चाहिए।
विज्ञापन
मुस्लिम पक्ष के इस आरोप को भी उन्होंने बेहद आपत्तिजनक बताया है जिसमें कहा गया था कि अयोध्या मामले की सुनवाई के लिए गठित बेंच में मुस्लिम जज को स्थान मिलना चाहिए। आलोक कुमार ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि अब किसी मामले में जजों को उनके धर्मों के आधार पर तय करने की मांग की जाने लगी है। उन्होंने इसे देश की न्यायपालिका और जजों की निष्पक्षता पर सवाल बताते हुए कहा कि यह देश के सेकुलर ढांचे पर सवाल खड़े करने जैसा है।
विज्ञापन
विहिप अध्यक्ष के मुताबिक़ सिर्फ एक बेंच गठित करने के लिए इतना लम्बा समय लिया जाना बिलकुल गलत है। उन्होंने कहा कि हिन्दू अपनी सहिष्णुता के लिए जाने जाते हैं। लेकिन समाज को जल्दी न्याय देना न्यायपालिका की जिम्मेदारी है।