{"_id":"5749e4f54f1c1b544b690e91","slug":"vhp-to-judge-feeling-of-people-on-ram-mandir-issue-through-nritya-gopaldas-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"नृत्य गोपालदास के जन्मदिवस के बहाने राम मंदिर के मुद्दे को तौलेगा भगवा परिवार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नृत्य गोपालदास के जन्मदिवस के बहाने राम मंदिर के मुद्दे को तौलेगा भगवा परिवार
एम संजय/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 12:05 AM IST
सार
- 10 से 16 जून तक मनेगा महंत नृत्य गोपाल दास का जन्मदिवस
- 17-18 जून को होगा देशभर के संतों का सम्मेलन
विज्ञापन
महंत नृत्य गोपाल दास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही भगवा परिवार की ओर से राम मंदिर मुद्दे को गरमाने की तैयारी शुरू हो गई है। मामले को सीधे उलझाने के बजाय भगवा परिवार राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मदिवस कार्यक्रम के जरिए मुद्दे को तौलेगा। नृत्य गोपाल दास के 78 वें जन्मदिवस पर होने वाले आयोजन को विराट बनाने की भगवा परिवार ने परदे के पीछे रहकर पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास जन्मदिवस कार्यक्रम के संयोजक हैं। आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने में पूरी तरह जुटे हुए हैं। आयोजन को अभी जमीनी रखते हुए प्रचार-प्रसार से दूर रखा जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि 11 जून 1938 को यूपी के बृज में जन्मे नृत्य गोपाल दास के 78वां जन्मदिवस आयोजन 10 से 16 जून तक अयोध्या में चलेगा। इसके बाद 17-18 जून को संत सम्मेलन रखा गया है।
विज्ञापन
देशभर से एकत्रित संत भारत की सामाजिक और राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा करेंगे। नृत्य गोपाल दास के जन्मदिवस आयोजन के जरिए भगवा परिवार की रणनीति राम मंदिर मुद्दे को गरमाने की है। दास के जन्मदिवस कार्यक्रम में रोजाना संघ, भाजपा और सरकार का बड़ा चेहरा मौजूद रहेगा। संघ की ओर से सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल आयोजन में शिकरत करेंगे। तो विहिप नेता प्रवीण तोगडिया ने अपने अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आयोजन में उपस्थित होंगे।
विज्ञापन
भाजपा की ओर से खुद पार्टी अध्यक्ष अमित शाह के जाने की उम्मीद है। तो यूपी से महंत आदित्यनाथ उपस्थित होंगे। वहीं राज्यपालों में राम मंदिर आंदोलन के नायक रहे राजस्थान के कल्याण सिंह, यूपी के राम नाईक और पश्चिम बंगाल के केसरी नाथ त्रिपाठी उपस्थित रहेंगे। सरकार के मंत्रियों में स्मृति ईरानी, महेश शर्मा, उमा भारती, साध्वी निरंजन ज्योति समेत अन्य चेहरे भी आयोजन में उपस्थित होंगे।
कहा जा रहा है कि भाजपा ने 12-13 जून को प्रयाग में हो रही अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति बैठक का आयोजन भी नृत्य गोपाल दास के जन्मदिवस कार्यक्रम के आयोजन को ध्यान में रखकर किया है। यहां से पार्टी नेता एक-एक कर अयोध्या जाते-आते रहेंगे। ताकि राम मंदिर का मुद्दा गर्म हो सके।