फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP’s Ram Rajya Rath Yatra reaches Tamil Nadu

तमिलनाडु पहुंची VHP की रामराज्य रथयात्रा, विरोध करने पर हिरासत में लिए गए स्टालिन

Tue, 20 Mar 2018 06:41 PM IST
एजेंसी, तिरुनलवेली
एजेंसी, तिरुनलवेली Updated Tue, 20 Mar 2018 06:41 PM IST
विज्ञापन
VHP’s Ram Rajya Rath Yatra reaches Tamil Nadu
यात्रा का विरोध कर रहे डीएमके नेता एमके स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया

कई राजनीतिक दलों के विरोध के बीच विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ‘रामराज्य रथयात्रा’ मंगलवार को तमिलनाडु पहुंच गई। अयोध्या में राम मंदिर बनाने के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से इस रथयात्रा का आयोजन किया गया है। वहीं इस यात्रा का विरोध कर रहे डीएमके नेता एमके स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया।

विज्ञापन


शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए स्टालिन ने विधानसभा में सरकार के समक्ष एक मांग रखी कि रामराज्य रथयात्रा को तमिलनाडु में प्रवेश न करने दिया जाए। मगर जब मुख्यमंत्री ई पलानीसामी ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया तो उन्होंने विपक्ष के कुछ अन्य सदस्यों के साथ सदन का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने पलानीसामी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की जिसकेचलते उन्हें हिरासत में ले लिया गया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि विहिप की रामराज्य रथयात्रा फरवरी में अयोध्या से शुरू हुई। यह 25 मार्च को रामेश्वरम में पूरी होने वाली है। चूंकि डीएमके सहित कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही हैं इसलिए सरकार ने उन सभी इलाकों में धारा-144 लगा दी है जहां से यात्रा गुजरने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 लाख में बना है रथ 
यात्रा के लिए गुजरात, पश्चिम बंगाल और यूपी के 17 कलाकारों ने 45 दिन में 28 स्तंभों वाला रथ तैयार किया है। इसमें राम, जानकी और हनुमान जी की मूर्तियां विराजमान हैं। रथ को अयोध्या में प्रस्तावित भव्य राम मंदिर का नमूना बताया जा रहा है। रथ के निर्माण में 25 लाख रुपये की लागत आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed