फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP officer tried to burn himself alive in protest of arrests which were done for drawing Vel on public places

कोयंबटूर : विहिप पदाधिकारी ने की आत्मदाह करने की कोशिश, पुलिस ने बचाया

Mon, 27 Jul 2020 08:06 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, कोयंबटूर
पीटीआई, कोयंबटूर Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 27 Jul 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
VHP officer tried to burn himself alive in protest of arrests which were done for drawing Vel on public places
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : फाइल फोटो

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के एक पदाधिकारी ने सोमवार को कोयंबटूर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान आत्मदाह की कोशिश की लेकिन पुलिस ने यह प्रयास नाकाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि भगवान के एक भजन को लेकर एक यू-ट्यूब चैनल द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी की आलोचना करते हुए कुछ लोगों न सड़क पर ‘वेल’ (भगवान मुरुगन का भाला) की आकृति बनाई थी जिस पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन


इस गिरफ्तारी के विरोध में विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के करीब 100 कार्यकर्ताओं कुनियामुथुर पुलिस थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी दौरान विहिप की तमिलनाडु इकाई के संयुक्त सचिव अमरनाथ शिवलिंगम ने अचानक खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया और थाने के सामने आत्मदाह की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें काबू में कर लिया और उन्हें थाने के अंदर ले गए।
विज्ञापन


बता दें कि लॉकडाउन के दौरान यू-ट्यूब चैनल 'कारूप्पर कोट्टम' के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़कों और दीवारों पर ‘वेल’ बनाने के आरोप में इलाके के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसी गिरफ्तारी के विरोध में यह प्रदर्शन हो रहा था। चेन्नई पुलिस की साइबर शाखा ने यू-ट्यूब को पत्र लिखकर इस चैनल को बंद करने का अनुरोध किया है। यह कार्रवाई भाजपा के विधि प्रकोष्ठ और अन्य हिंदू संगठनों द्वारा चैनल के खिलाफ की गई शिकायत पर हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed