{"_id":"6553ce8700ea4e81a70f39b7","slug":"vhp-national-treasurer-ramesh-modi-passed-away-at-nanavati-hospital-in-mumbai-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramesh Modi: विहिप के वरिष्ठ नेता रमेश मोदी का 82 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Ramesh Modi: विहिप के वरिष्ठ नेता रमेश मोदी का 82 साल की उम्र में निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Wed, 15 Nov 2023 01:16 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:16 AM IST
सार
विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रायपुर में जन्मे रमेश मोदी ने आदिवासी कल्याण और धर्मांतरण रोकने और संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
Ramesh Modi
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश मोदी का मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। दिल्ली में विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बताया कि रमेश मोदी का मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। बंसल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, रायपुर में जन्मे रमेश मोदी ने आदिवासी कल्याण और धर्मांतरण रोकने और संगठन की गतिविधियों का विस्तार करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विज्ञापन
विहिप प्रवक्ता ने कहा कि रमेश मोदी का निधन हिंदू समाज और विश्व हिंदू परिषद के लिए अपूरणीय क्षति है। बंसल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के आदिवासी समाज को श्री राम जन्मभूमि आंदोलन से जोड़ने में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
विज्ञापन
रमेश मोदी का पार्थिव शरीर रायपुर लाया जाएगा और बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया जा सकता है। रमेश मोदी कपड़ा कारोबारी थे। रायपुर में विहिप के कार्यालय की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रमेश मोदी लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे।
विज्ञापन