{"_id":"606df4ceed20f6655c77d8a9","slug":"vhp-meeting-will-be-held-in-haridwar-on-april-9","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार : नौ अप्रैल को होगी विहिप की बैठक, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हरिद्वार : नौ अप्रैल को होगी विहिप की बैठक, महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा
Wed, 07 Apr 2021 11:38 PM IST
Jeet Kumar
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:38 PM IST
सार
विहिप प्रमुख हिन्दू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने की बना रहा रणनीति, बैठक में चर्चा के बाद लिया जा सकता है निर्णय
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक नौ अप्रैल शुक्रवार को हरिद्वार में होगी। इस एक दिवसीय बैठक में राममंदिर निर्माण हेतु चले निधि समर्पण अभियान और मंदिर निर्माण की ताजा स्थिति के साथ-साथ अनेक समसामयिक महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
बैठक हरिद्वार के भूपतवाला स्थित परमानंद जी महाराज के आश्रम अखंड परमधाम में आयोजित की जा रही है। इसमें विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, महासचिव चंपत राय, मिलिंद परांडे और देश भर से आए प्रमुख संत भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विहिप सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मार्गदर्शक मंडल की बैठक में देश के प्रमुख संत हिन्दू मंदिरों की स्वायत्तता और शीर्ष मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण खत्म कराने के मुद्दे पर गंभीर चर्चा कर सकते हैं। इसके लिए जनमानस को तैयार करने के लिए एक अभियान चलाने के साथ-साथ सरकार पर भी दबाव बनाने की रणनीति अपनाई जा सकती है
विज्ञापन
'लव जिहाद' पर भी चर्चा
उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश जैसे अनेक राज्यों में तथाकथित ‘लव जिहाद’ मामले पर कानून बना दिया गया है। इन कानूनों का लब्बोलुआब यही है कि किसी भी धर्म के पुरुष या स्त्री के द्वारा अपना नाम, जाति या धर्म छिपाकर किसी व्यक्ति से विवाह करने को अपराध घोषित कर दिया गया है। इसके लिए सजा और जुर्माने का प्रावधान भी किया गया है। विश्व हिन्दू परिषद इसे अपनी सफलता मानता है।
लेकिन इसके बाद भी अभी तक कई राज्यों में इस तरह के कानून नहीं बने हैं। इसमें भाजपा शासित राज्य भी शामिल हैं। विश्व हिन्दू परिषद चाहता है कि इन राज्यों में भी जल्द से जल्द इस तरह के कानून बनाए जाएं। इस मार्ग दर्शक मंडल की इस शीर्ष बैठक में इस मुद्दे पर भी गंभीर चर्चा हो सकती है।