फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VHP meeting in Haridwar on April 9 will discuss on conversion, Ram Mandir, autonomy of Hindu temples across the country and love jihad

लव जिहाद पर फिर सक्रिय हुआ विहिप, मठ-मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त करने का चलेगा अभियान

Thu, 08 Apr 2021 03:32 PM IST
Harendra Chaudhary राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली
राहुल संपाल, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 08 Apr 2021 03:32 PM IST
सार

वीएचपी के केंद्रीय मंत्री और धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने बाताया, मार्गदर्शक मंडल की बैठक में देश के लाखों मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने का अभियान शुरू करने की तैयारी को लेकर चर्चा होगी...

विज्ञापन
VHP meeting in Haridwar on April 9 will discuss on conversion, Ram Mandir, autonomy of Hindu temples across the country and love jihad
विश्व हिंदू परिषद - फोटो : Amar Ujala (File)

विस्तार

विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक नौ अप्रैल शुक्रवार को हरिद्वार में होने जा रही है। एक दिवसीय बैठक में राम मंदिर निर्माण, देशभर के हिंदू मंदिरों की स्वायत्तता और सरकारी नियंत्रण से मुक्ति के अलावा धर्मांतरण और लव जिहाद् जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन


वीएचपी के केंद्रीय मंत्री और धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी ने अमर उजाला से कहा, मार्गदर्शक मंडल की बैठक में देश के लाखों मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से मुक्त कराने का अभियान शुरू करने की तैयारी को लेकर चर्चा होगी। विहिप के स्तर से इस मसले पर शीघ्र ही राज्य सरकारों से बातचीत शुरू होगी। जरूरत पड़ी तो इस मुद्दे को लेकर कानूनी लड़ाई भी लड़ी जाएगी। आज दानदाताओं द्वारा मठ-मंदिरों को दी गई जमीनों का उपयोग दूसरे कामों के लिए किया जा रहा है। समाज हित में इसका उपयोग नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, हम सभी राज्य सरकारों से ये जानना चाहते हैं कि जब उन्होंने मंदिरों को अधिकृत किया था तब मंदिरों के पास कितनी संपत्ति थी और आज कितनी संपत्ति है। जो भी दान अब तक मिला है वह सरकार ने किन कामों में खर्च किया। राज्य सरकारों के पास 'मठ-मंदिर मुक्त हों' इसे लेकर बैठक में एक प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अलावा लव जिहाद के मामले पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीएचपी की मांग है कि इस मामले की गंभीरता को समझते हुए राज्य सरकारें लव-जिहाद रोकने के लिए सशक्त कानून बनाएं, साथ ही हम समाज से भी अपील करते हैं कि वह ऐसी घटनाओं के प्रति चौकन्ना रह कर उन्हें रोकने के लिए संविधान सम्मत कदम उठाएं। बैठक में राम मंदिर निर्माण को लेकर अब तक कितनी राशि संग्रह हुई है, साथ ही मंदिर निर्माण की आगे क्या रुपरेखा होगी इस पर भी चर्चा होगी।

विहिप के केंद्रीय मंत्री मिलिंद परांडे ने अमर उजाला को बताया कि देश के सभी मंदिर हिंदू धर्म के प्रचार के केंद्र बनने चाहिए। मंदिरों के दान का उपयोग हिंदू संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए होना चाहिए। केरल जैसी कई सरकारों द्वारा मंदिरों पर कब्जा कर भारतीय संस्कृति को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। कई मंदिरों में तो पूजा-पाठ तक ठीक से नहीं हो रहा है।

इसके लिए समाज के लोगों को आगे आकर सरकारों पर दबाव बनाना चाहिए कि वे मंदिरों के संचालन की जिम्मेदारी समाज को सौंपें। मार्गदर्शक मंडल की बैठक में सरकारी नियंत्रण से मुक्ति के अलावा क्रिश्चियन मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण और लव जिहाद सहित सहित देश व धर्म से संबंधित अनेक मुद्दों पर विचार किया जाएगा।


मार्गदर्शक मंडल की बैठक हरिद्वार के भूपतवाला स्थित परमानंद महाराज के आश्रम अखंड परमधाम में आयोजित होगी। इसमें विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, महासचिव चंपत राय, वीएचपी के केंद्रीय मंत्री मिलिंद परांडे के अलावा अखाड़ा प्रमुख स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज समेत कई प्रमुख साधु संत शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed