फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Veteran BJP leader Eshwarappa expresses displeasure over indiscipline in party blames Cong turncoats

Karnataka: केएस ईश्वरप्पा ने भाजपा में अनुशासनहीनता पर जताई नाराजगी, कांग्रेस के दलबदलुओं को ठहराया जिम्मेदार

Mon, 26 Jun 2023 04:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Jun 2023 04:23 PM IST
सार

Karnataka: ईश्वरप्पा ने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की चर्चा भाजपा में खुलेआम हो रही है। अगर ऐसी चीजें हुई हैं, तो इस पर चार दीवारों के अंदर बैठकर चर्चा की जानी चाहिए थी। मैंने अपने प्रदेश अध्यक्ष से बात की है।

विज्ञापन
Veteran BJP leader Eshwarappa expresses displeasure over indiscipline in party blames Cong turncoats
KS Eshwarappa - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार को लेकर भाजपा नेताओं के बयानों के बहस छिड़ गई है। दरअसल, पार्टी के कुछ नेताओं ने 'समायोजन (एडजस्टमेंट) की राजनीति' हार के पीछे की वजह को बताया है। ऐसे में भगवा पार्टी के वरिष्ठ नेता एस. ईश्वरप्पा ने सोमवार को पार्टी में अनुशासनहीनता पर नाखुशी जताई है। उन्होंने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से इसे रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने का आग्रह भी किया। 

विज्ञापन

भाजपा में कुछ हद तक अनुशासनहीनता होने की बात को स्वीकार करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री ने इसके लिए पार्टी में कुछ लोगों पर कांग्रेस के 'प्रभाव' को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि पार्टी आलाकमान मजबूत है और इसे नियंत्रित करने के लिए उचित समय पर कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह की चर्चा भाजपा में खुलेआम हो रही है। अगर ऐसी चीजें हुई हैं, तो इस पर चार दीवारों के अंदर बैठकर चर्चा की जानी चाहिए थी। मैंने अपने प्रदेश अध्यक्ष से बात की है और उनसे अनुरोध किया है कि जो लोग खुलकर बोल रहे हैं, उन्हें बुलाएं और उनसे बात करें और मुद्दे को खत्म करें।'

विज्ञापन

उन्होंने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'मैं उन लोगों से भी अनुरोध करूंगा जो खुलेआम बयान दे रहे हैं कि पार्टी कार्यकर्ता पहले से ही चुनाव में हार के कारण दर्द में हैं - उन्हें खुले बयान नहीं देना चाहिए जो अनुशासित पार्टी को और नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर कुछ है तो उसे प्रदेश अध्यक्ष और नेतृत्व के संज्ञान में लाएं।'

यह पूछे जाने पर कि क्या भाजपा में अनुशासन खत्म हो गया है, वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस के दलबदलुओं को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, 'पार्टी के बढ़ने के साथ अनुशासन यहां-वहां चला गया है। जब हम में से केवल चार लोग थे, तो बहुत अनुशासन था। आज पूरे देश में बीजेपी की मौजूदगी है, अब यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। कांग्रेस की हवा ने हमें प्रभावित किया है, क्योंकि कांग्रेस के कई लोग भी हमारे साथ आ गए हैं।'
 

जब उनसे कहा गया कि यह भाजपा नेता थे जिन्होंने कांग्रेस के लोगों को पार्टी में शामिल कराया, तो उन्होंने कहा, जैसा कि हम उन्हें मिले, आज हम पीड़ित हैं ... हमारा आलाकमान कमजोर नहीं है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed