फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Veteran actress Rekha not Ready for COVID 19 test Quarantine in home

कोरोना जांच कराने के लिए तैयार नहीं रेखा, घर में किया खुद को क्वारंटीन

Tue, 14 Jul 2020 09:36 PM IST
Rohit Ojha अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 14 Jul 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Veteran actress Rekha not Ready for COVID 19 test Quarantine in home
रेखा - फोटो : अमर उजाला

बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा ने कोविड-19 की जांच कराने से इनकार कर दिया है। साथ ही, बृहन्मुबई महानगरपालिका (बीएमसी) के कर्मचारियों को भी घर में घुसने से मना कर दिया। बीएमसी के कर्मचारियों की टीम बंगले की भीतरी हिस्से में सेनेटाइजेशन करने पहुंची थी, लेकिन उन्हें अंदर घुसने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि उन्होंने स्वयं को घर में ही क्वारंटीन कर लिया है।

विज्ञापन


रेखा के बंगले का गार्ड बीते शनिवार को कोरोना संक्रमित पाया गया था। इसके साथ ही आसपास के चार बंगलो में तैनात सुरक्षा रक्षक भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद बंगला सील कर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया। सभी सुरक्षा रक्षक आपस में मिलकर बातचीत किया करते थे, आशंका है कि इसी दौरान संक्रमण हुआ होगा।
विज्ञापन


सभी को उपचार के लिए कोविड सेंटर भेज दिया गया है। बीएमसी अधिकारी विनायक विसपुते ने बताया कि बीएमसी की टीम रेखा और घर में मौजूद दूसरे लोगों की जांच करने गई थी, लेकिन उन्होंने यह कहकर जांच कराने से मना कर दिया कि रेखा समेत सभी लोग पूरी तरह ठीक हैं। बंगले के गार्ड या अन्य किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में नहीं आए हैं। रेखा की मैनेजर फरजाना ने बीएमसी अधिकारियों से कहा कि रेखा किसी तरह की जांच नहीं कराना चाहतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगले के भीतर नहीं जा सके बीएमसी कर्मचारी
अभिनेत्री रेखा का सी स्प्रिंग बंगला बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में है। बीएमसी की टीम बंगले को सैनिटाइज करने पहुचीं थी, लेकिन उसे सिर्फ बाहरी हिस्से के सैनिटाइजेशन की इजाजत दी गई। विसपुते ने कहा कि किसी भी जगह सैनिटाइजेशन जबरन नहीं किया जाता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed