फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vehicle industry problem will be solved soon says Union Minister Arjun Ram Meghwal

वाहन उद्योग की समस्या छोटी, जल्द सुलझा ली जाएगी : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

Fri, 06 Sep 2019 07:08 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Fri, 06 Sep 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
Vehicle industry problem will be solved soon says Union Minister Arjun Ram Meghwal
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल (फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शुक्रवार को कहा कि यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अनुच्छेद 370 के कुछ प्रावधानों को निष्प्रभावी करने के लिए संसद सत्र बढ़ा सकती हैं तो वाहन क्षेत्र की दिक्कत दूर करना छोटी चीज है। भारी उद्योग एवं सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम राज्य मंत्री मेघवाल ने भारतीय वाहन कलपुर्जा विनिर्माता संघ (एसीएमए) के वार्षिक सम्मेलन में कहा कि वाहन उद्योग की समस्या को सुलझा लिया जाएगा।

विज्ञापन


मेघवाल ने कहा , जब लोकसभा चल रही थी और अनुच्छेद 370 पर फैसला नहीं हुआ था तो कई सांसद मेरे पास आते और पूछते थे कि क्या सत्र को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद संसद सत्र की अवधि आगे बढ़ाए जाने के इच्छुक नहीं थे। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने वाहन उद्योग के प्रतिनिधियों को भरोसा देते हुए कहा, जब हम ने संसद का सत्र आगे बढ़ाकर अनुच्छेद 370 जैसी पुरानी समस्या को दूर कर दिया तो आपकी समस्या तो बहुत छोटी है। चिंता मत करें आपकी समस्या को भी जल्द सुलझा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन उद्योग करीब एक साल से मुश्किलों से गुजर रहा है और उसने सरकार से समर्थन देने की मांग की है। इसमें वाहनों पर जीएसटी की दर को 28 प्रतिशत से 18 प्रतिशत करना भी शामिल है। उन्होंने जोर देकर कहा, हम आपकी दिक्कतों को वित्त मंत्री, प्रधानमंत्री के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने कहा कि जब मोदीजी देश की अर्थव्यवस्था को 5,000 अरब डॉलर पर पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं तो आपकी दि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed