{"_id":"5a7c198e4f1c1b05738b63a3","slug":"veerappa-moily-said-on-renuka-chowdhury-matter-pm-modi-comment-was-against-a-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेणुका चौधरी विवाद पर बोले वीरप्पा मोइली- पीएम मोदी का बयान महिलाओं के खिलाफ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेणुका चौधरी विवाद पर बोले वीरप्पा मोइली- पीएम मोदी का बयान महिलाओं के खिलाफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 08 Feb 2018 03:04 PM IST
विज्ञापन
Veerappa Moily
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुरुवार को कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी पर दिये गए बयान पर घमासान जारी है। इस मामले में कांग्रेस नेता वीरप्पा मोइली ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि कुछ महिला मंत्रियों ने कहा कि रेणुका चौधरी उस टिप्पणी के लायक थीं जिसे पीएम मोदी ने सदन में सबसे सामने कहा।
विज्ञापन
मोइली ने कहा कि बिल्कुल पीएम बचाव के हकदार हैं लेकिन जो टिप्पणी उन्होंने की है वह एक महिला के खिलाफ है, इसलिए लोगों को पीएम मोदी के गुलाम की तरह व्यवहार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
आपको बता दें कि बुधवार को पीएम मोदी आधार पर राज्यसभा में अपनी बात रख रहे थे और रेणुका सदन में ही जोरों से हंसने लग गईं। इस बीच सभापति नायडू, रेणुका चौधरी को शांत रहने की हिदायत दे रहे थे, तभी पीएम मोदी ने कहा कि सभापति जी मेरी आपसे विनती है कि रेणुका जी को कुछ मत कहिए, क्योंकि रामायण के सीरियल के बाद ऐसी हंसी सुनने का सौभाग्य आज जाकर मिला है।
विज्ञापन