फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Veer Nari from Jharkhand, other brave women share tales of survival, courage on AWWA platform

Veer Nari: वीर नारियों ने AWWA मंच पर साझा की साहस की कहानियां, राष्ट्रपति मुर्मू भी रहीं कार्यक्रम में मौजूद

Mon, 21 Aug 2023 08:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Aug 2023 08:07 PM IST
सार

Veer Nari: रांची निवासी महिला ने सोमवार को यहां आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए खुद को 'वीर नारी' बताया। उन्होंने कहा, विधवा शब्द कमजोरी की भावना को व्यक्त करता है, लेकिन वीर नारी सशक्तिकरण की भावना देता है।

विज्ञापन
Veer Nari from Jharkhand, other brave women share tales of survival, courage on AWWA platform
वीर नारियों को पुरस्कृत करतीं राष्ट्रपति मुर्मू। - फोटो : ट्विटर

विस्तार

कश्मीर के बारामूला में 2004 में आतंकवादियों की गोलियों का शिकार हुए लांस नायक राज कुमार महतो की पत्नी जया प्रभा महतो ने भावुक होते हुए कहा, जब जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में मेरे पति की मृत्यु हो गई, तो दुख में मेरी साड़ी केसरिया, सफेद और हरी हो गई।

विज्ञापन

रांची निवासी महिला ने सोमवार को यहां आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (एडब्ल्यूडब्ल्यूए) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए खुद को 'वीर नारी' बताया। उन्होंने कहा, विधवा शब्द कमजोरी की भावना को व्यक्त करता है, लेकिन वीर नारी सशक्तिकरण की भावना देता है। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी मौजूद थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अपने गृह राज्य के एक सरकारी स्कूल में विज्ञान की शिक्षिका जया प्रभा की शादी कम उम्र में ही हो गई थी और शादी के सात साल बाद ही 2004 में उनके पति शहीद हो गए थे।  दो बच्चों की मां जया प्रभा ने कहा, 'उन्हें 1994 में सेना की जाट रेजिमेंट में कमीशन मिला था और फिर सियाचिन और सिक्किम सहित कई स्थानों पर उनके कार्यकाल के बाद उन्होंने दिल्ली में एनएसजी के साथ तीन साल का कार्यकाल पूरा किया। जब संसद पर आतंकवादी हमला हुआ तब वह दिल्ली में तैनात थे।'

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एनएसजी के बाद वह राष्ट्रीय राइफल्स में थे और पांच आरआर में सेवा के दौरान जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान गोली लगने से घायल हो गए थे। 

उन्होंने यहां मानेकशॉ सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई-भाषा से कहा, 'उनकी मौत की खबर और तारीख मेरी स्मृति में अंकित है, वह चार जून, 2004 थी।' राष्ट्रपति मुर्मू 'अस्मिता : इंस्पिरेशनल स्टोरीज' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थीं, जिसमें महतो और केरल निवासी संजना नायर ने अपने जीवन के संघर्षों और 'मजबूत, स्वतंत्र और साहसी महिलाओं' के रूप में अपने जीवन की कहानियां बताईं। 

नायर एक सामाजिक कार्यकर्ता और उद्यमी हैं, जो कला, चिकित्सा के क्षेत्र में लोगों की मदद भी करती हैं। उन्होंने यौन उत्पीड़न के बारे में बात की, जब वह कम उम्र की थीं। उन्होंने कहा, 'मैं एक दुष्कर्म पीड़िता थी। मेरे माता-पिता और मेरे परिवार ने मुझे अपने टूटे हुए आत्मविश्वास के पुनर्निर्माण में मदद की, जब मैंने सारी उम्मीद खो दी थी। उन्होंने कहा, मैं एक सैनिक की बेटी हूं, और मैं लड़ सकती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed