फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vedpathi student's found dead in mysterious circumstances

अयोध्या नाथ मंदिर में संदिग्ध हालात में वेदपाठी छात्र की जलकर मौत

Sat, 28 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अयोध्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, अयोध्या Updated Sat, 28 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Vedpathi student's found dead in mysterious circumstances
प्रतीकात्मक चित्र - फोटो : Getty

रामजन्मभूमि थाना क्षेत्र स्थित अयोध्यानाथ मंदिर में रहने वाले एक वेदपाठी छात्र की शुक्रवार रात मंदिर परिसर में संदिग्ध हालात में जलकर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मामला आत्महत्या व हत्या की आशंका के बीच झूल रहा है। हालांकि अभी तक परिवारजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन


मूलरूप से लखीमपुर जिले के धौरहरा स्थित मिर्जापुरवा गांव निवासी 17 वर्षीय महेश मिश्रा पुत्र नरेश मिश्रा लगभग सात वर्ष पूर्व अध्ययन के लिए अयोध्या आया था। हालांकि बीच-बीच में वह बाहर रहा। इधर बीच तीन वर्षों से लगातार अयोध्या में कटरा पुलिस चौकी के बगल स्थित अयोध्या नाथ मंदिर में रहकर संस्कृत के उत्तर मध्यमा की पढ़ाई कर रहा था। मंदिर परिसर में रहने वाले अन्य छात्रों का कहना है कि रात लगभग दो बजे महेश बाथरूम गया और वहां का दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद गंभीर झुलसी हालत में निकला और आकर अपने कमरे की फर्श पर ढेर हो गया। मामले की जानकारी पर रात तीन बजे पुलिस मंदिर पहुंच गई और पड़ताल की। तब तक महेश की मौत हो चुकी थी। मंदिर के महंथ भरत प्रपन्नाचार्य का कहना है कि रात लगभग 11 बजे उन्होंने महेश के परिवार से फोन पर बात की थी और महेश की गड़बड़ आदतों की शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारवालों ने शनिवार की सुबह आने की बात कही थी। आशंका जताई कि इसी के चलते महेश ने खुद आग लगाकर जान दे दी। चौकी प्रभारी कटरा आंजनेश सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। साथी छात्रों से घटना के बाबत जानकारी हासिल की गई है और जांच जारी रहने तक किसी को बाहर न जाने की हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed