फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   various countries put ban air travel from India amid surge in corona virus cases here you see the list

फैसला: कई देशों ने भारत की उड़ानों पर लगाई रोक, डबल म्यूटेंट वैरिएंट मिलने के बाद सख्ती

Fri, 23 Apr 2021 12:21 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 23 Apr 2021 12:21 PM IST
सार

भारत में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कई देशों ने भारत से आने-जाने वाली उड़ानों पर अस्थायी रोक लगा दी है। यूके, अमेरिका, न्यूजीलैंड के बाद अब कनाडा, ओमान, यूएई और दूसरे देशों ने उड़ानों के निलंबन का फैसला लिया है। 

विज्ञापन
various countries put ban air travel from India amid surge in corona virus cases here you see the list
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए दुनिया के दूसरे देशों ने भारत से आने-जाने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, यूएई, हांगकांग, न्यूजीलैंड और कनाडा जैसे देशों ने अपने नागरिकों को भारत में यात्रा ना करने की सलाह दी है। नागरिकों को कहा गया है कि मौजूदा समय में वो भारत आने और जाने से बचें। आइए जानते हैं कि अबतक किन देशों ने भारत से हवाई यात्रा पर रोक लगा दी है...

विज्ञापन


हांगकांग
भारत में बढ़ते कोरोना के दैनिक मामलों के मद्देनजर हांगकांग ने 14 दिनों के लिए भारत से सभी उड़ानों पर रोक लगा दी है। हांगकांग का यह फैसला 20 अप्रैल से लागू हो गया है। सरकार ने यह फैसला तब लिया, जब मुंबई से हांगकांग हवाईअड्डे पर पहुंचे कुछ यात्री कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पहले विस्तारा की उड़ानों पर रोक लगाई गई और उसके बाद सभी उड़ानों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। 
विज्ञापन


कनाडा
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच कनाडा ने भारत और पाकिस्तान से आने वाली उड़ानों पर रोक लगा दी है। कनाडा प्रशासन ने 30 दिन तक भारत और पाकिस्तान से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा बताया गया कि इन दोनों देशों से आने वाले यात्रियों में कोविड की पुष्टि की गई है और इनकी संख्या ज्यादा है। कनाडा की स्वास्थ्य मंत्री पैटी हजदू ने कहा कि राज्य में बाहर से आने वाले यात्रियों में केवल 1.8 फीसदी लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

संयुक्त अरब अमीरात

यूएई ने भी भारत में हवाई यात्रा करने पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। 25 अप्रैल से दस दिनों के लिए भारत से सभी उड़ानों को अस्थायी तौर पर निलंबित करने का फैसला लिया है। हालांकि इस प्रतिबंध में कार्गो उड़ानों को नहीं शामिल किया गया है। 

ओमान
बुधवार को ओमान ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला लिया। ओमान ने 24 अप्रैल से भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के यात्रियों पर रोक लगाने का फैसला लिया है। 

ऑस्ट्रेलिया
भारत से हवाई यात्रा कर ऑस्ट्रेलिया पहुंचे कई यात्रियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने भारत से आने वाली उड़ानों की 30 फीसदी तक कम करने का फैसला किया। अब ऑस्ट्रेलिया आने के बाद भारतीयों को आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट साथ लेकर आनी होगी। ये रिपोर्ट उड़ान भरने से 72 घंटे पहले की होनी चाहिए। 

न्यूजीलैंड
इस महीने दूसरे देशों से आने वाले कुल यात्रियों में से 23 लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया, जिसके बाद न्यूजीलैंड सरकार ने भारत से आने वाली सभी उड़ानों पर रोक लगाने का फैसला किया। इन 23 लोगों में से 17 लोगों में भारतीय वैरिएंट पाया गया। 

पाकिस्तान ने लगाया प्रतिबंध

पाकिस्तान ने भारत से आने वाले यात्रियों पर अगले दो हफ्ते के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। पाकिस्तान ने बीते सोमवार को यह फैसला लिया। पड़ोसी देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के फैलने के बाद पाकिस्तान ने यह फैसला लिया। 

यूनाइटेड किंगडम
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की भारत यात्रा रद्द होने के बाद ब्रिटेन ने एक एडवाइजरी जारी की। इसमें ब्रिटेन ने जानकारी दी कि हवाई यात्रा को लेकर भारत को रेड लिस्ट में रखा गया है। 24-30 अप्रैल के बीच एयर इंडिया ने यूके से आने-जाने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। वहीं यूके प्रशासन ने भारत ने हवाई यात्रा कर देश में आ रहे लोगों के लिए 11 दिन का क्वारंटीन अनिवार्य कर दिया है। 

अमेरिका
20 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने अपना नागरिकों को एक एडवाइजरी जारी कर कहा कि वो भारत में यात्रा करने से बचें। अमेरिका ने भारत को लेवल 4 की कैटेगरी में रखा, जिसका मतलब है कि भारत में कोविड-19 का संक्रमण सबसे ज्यादा है। एडवाइजरी में कहा गया कि सभी यात्री भारत में हवाई यात्रा करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed