फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   varansi air india

पॉयलट के सामने का शीशा टूटा, आनन-फानन में रोकी एयर इंडिया की उड़ान

Sat, 04 Jun 2016 05:02 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बाबतपुर (वाराणसी)
ब्यूरो / अमर उजाला, बाबतपुर (वाराणसी) Updated Sat, 04 Jun 2016 05:02 AM IST
विज्ञापन
varansi air india
एअर इंड‌िया - फोटो : file photo

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। एप्रन से टैक्सी वे पर ले जाते समय विमान संख्या 696 के पायलट के सामने का शीशा टूट जाने की वजह से इसको ग्राउंड (ऐसी तकनीकी समस्या जो बड़ी हो उसे तुरंत दूर किए जाने के लिए उड़ान भरने से रोकना या कैंसिल करना) कर दिया गया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट निदेशक जीएस गढ़िया ने बताया कि शनिवार को विमान मेंटनेंस के बाद यात्रियों को लेकर रवाना हो जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान अपने निर्धारित समय पर वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचा। इसे पुन: 122 यात्रियों को लेकर मुंबई रवाना होना था। विमान को पुशबैक की सहायता से एप्रन से टैक्सी वे पर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


उसी दौरान पायलट की नजर उसके सामने के शीशे पर गई जो टूटा हुआ था। पॉयलट ने इसकी जानकारी स्थानीय एयर इंडिया के अधिकारियों समेत एटीसी को दी। विमान के उड़ान न भर पाने की वजह से यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। बाद में उन्हें समझा बुझाकर शहर के विभिन्न होटल में ठहराया गया। एयरलाइंस के स्थानीय मैनेजर आतिफ इदरिस ने इसकी पुष्टि  की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed