फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vande Bharat trains: Latest version to leave factory by Aug 12 commercial run by Nov after trials

Vande Bharat trains: ट्रेन का लेटेस्ट वर्जन तैयार कर रहा रेलवे, नवंबर तक कमर्शियल परिचालन शुरू होने की उम्मीद

Tue, 26 Jul 2022 11:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 26 Jul 2022 11:14 PM IST
सार

मौजूदा वक्त में वंदे भारत ट्रेन का संचालन दिल्ली से कटरा और दिल्ली से वाराणसी के बीच किया जा रहा है।

विज्ञापन
Vande Bharat trains: Latest version to leave factory by Aug 12 commercial run by Nov after trials
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वंदे भारत ट्रेन ट्रेन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार वंदे भारत ट्रेन के नए संस्करण को तैयार कर रही है। जल्द ही इसका लेटेस्ट वर्जन फैक्टरी से बाहर भी आ जाएगा। देश में इस तरह की यह तीसरी रेल होगी। इसे 12 अगस्त को चेन्नई में इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) से रवाना किया जाएगा। इसके बाद इसका टेस्ट या ट्रायल किया जाएगा।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस ट्रेन के नवंबर से दक्षिण भारत में एक विशेष रूट पर चलने की संभावना है। सेमी हाई स्पीड (160-200 किलोमीटर प्रति घंटा) वंदे भारत का परीक्षण 15 अगस्त से पहले शुरू कर दिया जाएगा। यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चेन्नई से ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं।
विज्ञापन


वंदे भारत के नए संस्करण का परीक्षण राजस्थान के कोटा से मध्य प्रदेश के नागदा खंड तक किया जाएगा। ट्रेन की परिक्षण गति 100 से 180 किमी प्रति घंटा होगी। दो से तीन परीक्षणों में सफलता के बाद नई वंदे भारत ट्रेन को वाणिज्यिक संचालन (कमर्शियल रन) के लिए मंजूरी दी जा सकती है। रेलवे ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के मुताबिक 15 अगस्त 2023 तक वंदे भारत की 75 ट्रेनें पटरियों पर दौड़ना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, नई वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा को खास तौर पर फोकस में रखा गया है। इसके अलावा यात्रियों की आरामदायक सुविधाओं समेत कई पहलुओं पर भी ध्यान दिया जा रहा है। मौजूदा वक्त में वंदे भारत ट्रेन का संचालन दिल्ली से कटरा और दिल्ली से वाराणसी के बीच किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed