{"_id":"5e2a5eeb8ebc3e8c8722e4e4","slug":"vanchit-bahujan-aghadi-maharashtra-bandh-protest-against-caa-and-nrc","type":"story","status":"publish","title_hn":"CAA-NRC के विरोध में बहुजन विकास अघाड़ी का महाराष्ट्र बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
CAA-NRC के विरोध में बहुजन विकास अघाड़ी का महाराष्ट्र बंद, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Fri, 24 Jan 2020 02:45 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 24 Jan 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र बंद: सुरक्षा व्यवस्था की जांच करती मुंबई पुलिस
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और देशभर में प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ दलित नेता प्रकाश आम्बेडकर की पार्टी के शुक्रवार को आहूत ‘महाराष्ट्र बंद’ के मद्देनजर राज्य भर में बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है और इस दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं एवं जनजीवन पर खास असर नहीं पड़ा। वंचित बहुजन आघाडी (वीबीए) ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
विज्ञापन
मुंबई में यातायात बाधित करने की कुछ घटनाओं और पथराव की छिट-पुट घटनाओं को छोड़कर शहर में बंद का कोई खास असर नहीं देखने को मिला।
एक अधिकारी ने बताया कि उपनगर चेम्बुर में स्वस्तिक पार्क के निकट अज्ञात लोगों ने एक ‘बेस्ट’ बस पर पथराव किया और ठाणे के तीन हाथ नाका पर बड़ी संख्या में वीबीए समर्थक एकत्र हुए।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस ने कई वीबीए कार्यकर्ताओं को उस समय हिरासत में ले लिया जब घाटकोपर में ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर उन्होंने कुछ वाहनों को रोकने की कोशिश की।
विज्ञापन
अधिकारी ने बातया कि कुर्ला, सायन-ट्रॉम्बे रोड, बाइकला, दादर, वडाला और अंधेरी जैसे इलाकों में बंद का आशिंक असर देखा गया।
वीबीए ने दावा किया है कि बंद को श्रमिक संघों के अलावा 50 से अधिक राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों ने समर्थन दिया है।
आम्बेडकर ने कहा कि कई गैर सरकारी संगठन और नागरिक समूहों ने सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं लेकिन किसी राजनीतिक दल ने अब तक ऐसा नहीं किया है। इसलिए वे प्रदर्शन कर रहे है। अधिकारी ने बताया कि बंद के मद्देनजर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए राज्यभर में पुलिस ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। इस बीच, ट्रेन समेत सार्वजनिक परिवहन सेवाओं पर बंद का कोई असर नहीं पड़ा।