{"_id":"60f0de618ebc3e333650c26e","slug":"vaccine-shortage-states-will-get-83-lakh-doses-in-the-next-batch","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन की किल्लत: टीके की अगली खेप में राज्यों को मिलेंगी 83 लाख खुराकें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वैक्सीन की किल्लत: टीके की अगली खेप में राज्यों को मिलेंगी 83 लाख खुराकें
Fri, 16 Jul 2021 06:48 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 16 Jul 2021 06:48 AM IST
सार
- वैक्सीन की कमी को लेकर राज्य और केंद्र के बीच आरोप-प्रत्यारोप जारी
- फार्मा कंपनियों ने साधी चुप्पी, वैक्सीन की बढ़ोतरी पर फिलहाल उम्मीद कम
विज्ञापन
वैक्सीन की कमी से खाली पड़े टीकाकरण केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वैक्सीन की कमी के बीच केंद्र सरकार को तीन दिन पहले ही नई खेप जारी करनी पड़ी। इस बार राज्यों को 83 लाख से अधिक खुराक मिलने जा रही हैं। हालांकि इन खुराक को टीकाकरण केंद्रों तक उपलब्ध कराने में करीब चार से पांच दिन का वक्त लग सकता है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार राज्यों से बढ़ती वैक्सीन की मांग और टीकाकरण पर पड़े असर को कम करने के लिए मंत्रालय ने अब 83,85,790 खुराक जारी करने का फैसला लिया। जबकि यह खेप अगले सप्ताह जारी होनी थी लेकिन स्वास्थ्य मंत्रालय ने तीन दिन पहले ही इसके बारे में जानकारी राज्यों को दी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक राज्यों को 40.31 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं जिनमें से 1.92 करोड़ से अधिक खुराक राज्यों के पास उपलब्ध हैं। अभी तक 38.39 लाख से अधिक खुराक की खपत हुई है जिनमें से 38.70 लाख खुराक दी गईं। बाकी खुराक बेकार हुई हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य मंत्रालय ने यहां तक कहा है कि वैक्सीन राज्यों के हिसाब से नहीं बल्कि आपूर्ति और व्यवस्था के हिसाब से देनी चाहिए। इस पर अलग अलग राज्यों से बयान आना भी शुरू हो चुके हैं। दिल्ली सरकार का कहना है कि एक ओर केंद्र सरकार जल्द से जल्द टीकाकरण पूरा करने की बात कर रही है और दूसरी ओर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन भी नहीं दे रही है। वैक्सीन मांगने पर केंद्र सरकार राजनीति करने के आरोप लगा रही है। ऐसी स्थिति में टीकाकरण को कैसे आगे बढ़ाया जा सकता है?