{"_id":"5faa84ae8ebc3e91b64115b7","slug":"vaccine-administration-is-in-dialogue-with-all-vaccine-manufacturers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन के लिए सभी घरेलू और विदेशी निर्माताओं से कर रहे हैं चर्चा: स्वास्थ्य मंत्रालय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना वैक्सीन के लिए सभी घरेलू और विदेशी निर्माताओं से कर रहे हैं चर्चा: स्वास्थ्य मंत्रालय
Tue, 10 Nov 2020 06:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
अमर उजाला न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Tue, 10 Nov 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन टीके का परीक्षण
- फोटो : iStock
कोरोना वैक्सीन की तैयारियों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि महामारी को लेकर गठित राष्ट्रीय विशेषज्ञ समूह की सभी घरेलू व विदेशी निर्माताओं से बातचीत चल रही है। निर्माताओं से उनकी वैक्सीन तैयार होने और नियामकीय मंजूरियों के बारे में चर्चा की जा रही है। वैक्सीन के परिवहन और उन्हें दो डिग्री से लेकर माइनस 90 डिग्री तक रखने की जरूरत को लेकर भी बातचीत जारी है। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि यह एक सतत चलने वाली प्रक्रिया है। जब भी वैक्सीन को आवश्यक मंजूरियां मिल जाएंगी तो सरकार उसे साझा करेगी।
विज्ञापन
आदतें बदलें, शारीरिक दूरी रखें
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनता से अपील की कि सुरक्षित शारीरिक दूरी बनाएं रखें, आफर के चक्कर में न पड़ें, आदतें बदले और सनातन धर्म की सीख का पालन करें, जिसने हमें कैसे जिएं और कैसे एकदूसरे से स्नेह रखें, यह सिखाया है। संबंधों के महत्व को समझें।
विज्ञापन
भारत जांच में दूसरे नंबर पर
भूषण ने बताया कि देश में अब तक 11.96 करोड़ से अधिक कोविड-19 जांच हुई, भारत जांच के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है, पिछले सप्ताह औसतन प्रतिदिन 11,18,072 जांच की गई।
विज्ञापन
10 लाख पर तीन मौतें, विश्व में सात
भारत में पिछले सात दिनों में प्रति दस लाख आबादी पर कोविड-19 से मौत के औसतन तीन मामले दर्ज किये गए। प्रति दस लाख पर वैश्विक औसत मौत के सात मामले हैं। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से हुई मौत के नए मामलों में से 62 प्रतिशत मरीज महाराष्ट्र, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, केरल, पंजाब से हैं।
नए मामले दिल्ली, प. बंगाल, केरल व महाराष्ट्र में
पिछले 24 घंटे में सामने आये कोरोना वायरस के नये मामलों में से 54 प्रतिशत मामले दिल्ली, पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र समेत छह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में दर्ज किए गए।
स्वस्थ होने वाले सर्वाधिक भारत में
भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 79 लाख के पार पहुंची, जो दुनिया में सबसे अधिक है, पिछले सप्ताह प्रतिदिन औसतन 51,476 लोग स्वस्थ हुए।