फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vaccination of girls against cervical cancer likely to begin in six states in June

Cervical Cancer: जून में शुरू होगा सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ लड़कियों का टीकाकरण! पहले चरण में ये राज्य शामिल

Sun, 12 Feb 2023 06:42 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 12 Feb 2023 06:42 PM IST
सार

अभी देश में विदेश में बनी सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन उपलब्ध हैं। अमेरिकी कंपनी मर्क की एचपीवी वैक्सीन की कीमत करीब 10 हजार रुपए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एचपीवी वैक्सीन को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने पर विचार कर रहा है। 
 

विज्ञापन
Vaccination of girls against cervical cancer likely to begin in six states in June
सर्वाइकल कैंसर का टीका (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सर्वाइकल कैंसर के लक्षण देरी से सामने आने के कारण मर्ज की गंभीरता घातक रूप में सामने आ रही है। इसे लेकर विशेषज्ञ भी चिंतित हैं। इस बीच बड़ी खबर सामने आई है। सरकार जून में देश के छह राज्यों में नौ से 14 साल की लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर रोधी टीका देना शुरू कर सकती है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


टीकाकरण अभियान के पहले चरण में ये राज्य
सूत्रों ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर रोधी टीकाकरण अभियान के पहले चरण में जिन राज्यों में नौ से 14 साल की लड़कियों को टीका दिया जाएगा उनमें कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश शामिल हैं। इन छह राज्यों की 2.55 करोड़ लड़कियों को ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम में एचपीवी वैक्सीन को शामिल करने के लिए एक रोडमैप तैयार किया है। साथ ही साल 2026 तक एचपीवी वैक्सीन की 16.02 करोड़ खुराक की खरीद के लिए अप्रैल में एक वैश्विक निविदा जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीरम इंस्टीट्यूट ने लांच की थी सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ वैक्सीन
इससे पहले बीते माह सीरम इंस्टीट्यूट ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ मेड इन इंडिया वैक्सीन CERVAVAC को लांच किया था। भारत में बनी यह  पहली ह्युमन पैपीलोमावायरस वैक्सीन है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्रालय को एक पत्र भी लिखा है। जिसमें बताया गया है कि पहली स्वदेशी HPV वैक्सीन निजी बाजार में 2,000 रुपये प्रति खुराक की MRP पर उपलब्ध कराई जाएगी। इतना ही नहीं, CERVAVAC दो-खुराक वाली कांच की शीशी में उपलब्ध होगी।

अमेरिकी कंपनी मर्क की एचपीवी वैक्सीन ही है उपलब्ध
बता दें कि अभी देश में विदेश में बनी सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन उपलब्ध हैं। अमेरिकी कंपनी मर्क की एचपीवी वैक्सीन की कीमत करीब 10 हजार रुपए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय एचपीवी वैक्सीन को टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल करने पर विचार कर रहा है। 


देश में 10 में से 8 महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित 
दुनिया की कुल महिला आबादी में से 16 फीसदी महिलाएं भारत में रहती हैं लेकिन यहां सर्वाइकल कैंसर से मरने वाली महिलाओं का आंकड़ा कुल मौतों में से एक तिहाई है। आंकड़ों के मुताबिक भारत में हर साल करीब 80 हजार महिलाएं सर्वाइकल कैंसर की चपेट में आती हैं और इनमें से 35 हजार की मौत हो जाती है। हालात यह हैं कि देश में हर दो मिनट में एक महिला सर्वाइकल कैंसर से जान गंवा रही है। देश में 10 में से 8 महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed