फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Uzbekistan cough syrup deaths Pharmexcil suspends Marion Biotechs membership over failure to reply

Uzbekistan Cough Syrup Deaths: जवाब नहीं दे पाई दवा निर्माता मरियन बायोटेक, फार्मेक्सिल ने निलंबित की सदस्यता

Fri, 30 Dec 2022 10:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 30 Dec 2022 10:39 PM IST
सार

भारतीय औषधि निर्यात संवर्धन परिषद (फार्मेक्सिल) ने शुक्रवार को मरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड की सदस्यता निलंबित कर दी, क्योंकि वह उज्बेकिस्तान में फर्म के कथित कफ सिरप से कारण बच्चों की मौत की रिपोर्ट पर जवाब देने में विफल रही।

विज्ञापन
Uzbekistan cough syrup deaths Pharmexcil suspends Marion Biotechs membership over failure to reply
कफ सिरप से गंभीर दुष्प्रभावों का खतरा - फोटो : istock

विस्तार

भारतीय औषधि निर्यात संवर्धन परिषद (फार्मेक्सिल) ने शुक्रवार को मरियन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड की सदस्यता निलंबित कर दी, क्योंकि वह उज्बेकिस्तान में फर्म के कथित कफ सिरप से कारण बच्चों की मौत की रिपोर्ट पर जवाब देने में विफल रही। फार्मेक्सिल वाणिज्य मंत्रालय के तहत एक निकाय है। 

विज्ञापन


फार्मेक्सिल के सूत्रों ने कहा, सदस्यता निलंबित होने पर दवा निर्माता फर्म को प्रोत्साहन राशि नहीं मिलेगी। वाणिज्य विभाग (डीओसी) द्वारा फार्मेक्सिल के जरिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को तब तक नहीं बढ़ाया जाएगा जब तक निलंबन वापस नहीं लिया जाता। 

विज्ञापन

नोएडा स्थित मरियन बायोटेक उज्बेकिस्तान में 18 बच्चों की कथित तौर पर इसकी कफ सिरप के सेवन करने के बाद हुई मौत के बाद से सवालों के घेरे में है। यह एमेनॉक्स समूह की प्रमुख प्रमुख है, जिसकी रियल एस्टेट और अस्पतालों में भी मौजूदगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्मेक्सिल ने 28 दिसंबर को मरियन बायोटेक को भेजे नोटिस में कहा था, आपको आगे सलाह दी जाती है कि कथित प्रतिकूल घटना (कफ सिरप से मौत) के कारणों की जांच अपने स्तर पर करें और आवश्यक कार्रवाई करने के लिए जल्द से अपने निष्कर्षों के साथ हमें अपडेट करें। 29 दिसंबर 2022 तक मांगी गई जानकारी जमान करने में विफल रहने पर आपका पंजीकर सह सदस्यता प्रमाणपत्र (आरसीएमसी) बिना किसी और नोटिस के निलंबित कर दिया जाएगा। 


मरियन बायोटेक साल 2010 से फार्मेक्सिल के साथ एक छोटे पैमाने के निर्माता और 2016 से निर्यातक व्यापारी के रूप में पंजीकृत है। निर्यात निकाय ने कहा, कंपनी द्वारा घटिया दवाओं की कथित आपूर्ति के कारण 18 बच्चों की मौत हो गई, जिससे भारतीय फार्मा उद्योग की छवि खराब हुई और भारतीय फार्मा निर्यात पर अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के भरोसे पर भी असर पड़ने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed